फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election2019: SC denounces claim of TTV Dinakaran on pressure cooker symbol

सुप्रीम कोर्ट का दिनाकरण गुट के ‘प्रेशर कुकर’ चुनाव चिह्न पर दावा मानने से इंकार

Tue, 26 Mar 2019 07:22 PM IST
Prabudhh Jain भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 26 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election2019: SC denounces claim of TTV Dinakaran on pressure cooker symbol
टीटीवी दिनाकरण - फोटो : ani

उच्चतम न्यायालय ने टीटीवी दिनाकरण के नेतृत्व वाले गुट का, ‘प्रेशर कुकर’ चुनाव चिह्न को लेकर एक समान चुनाव चिह्न का दावा स्वीकार करने से मंगलवार को इंकार कर दिया। हालांकि, शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह लोकसभा चुनाव और तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा की सीटों के लिये होने जा रहे उपचुनाव के लिये दिनाकरण गुट के प्रत्याशियों को एक समान उपलब्ध चुनाव चिह्न आवंटित करने पर विचार करे।

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग को एक समान चुनाव चिह्न आवंटित करने पर विचार करने संबंधी उसके आदेश का मतलब दिनाकरण के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक गुट को राजनीतिक समूह के रूप में मान्यता देना नहीं है और इस गुट के प्रत्याशियों को सभी कार्यो के लिये निर्दलीय ही माना जायेगा।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि दिनाकरण गुट का राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण करने का काम निर्वाचन आयोग का है और इस बारे में वही उचित कदम उठायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed