फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election result WHO chief congratulates PM Modi for winning the election news in hindi

PM Modi: लोकसभा चुनाव की जीत के बधाई संदेश पर पीएम मोदी ने WHO चीफ को दिया खास जवाब, बोले- धन्यवाद तुलसी भाई

Fri, 07 Jun 2024 09:10 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 07 Jun 2024 09:10 AM IST
सार

बता दें कि 2022 में गुजरात में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख को तुलसी भाई कहकर संबोधित किया था। दरअसल, इस सम्मेलन के दौरान टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने पीएम मोदी से अपने लिए एक गुजराती नाम देने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election result WHO chief congratulates PM Modi for winning the election news in hindi
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने दी पीएम मोदी को बधाई - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दुनियाभर के नेता कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहे हैं। अमेरिका, इस्राइल, यूक्रेन और फ्रांस जैसे देशों से पीएम मोदी को पहले ही बधाई मिल चुकी है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने भी पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने भी डब्ल्यूएचओ प्रमुख का धन्यवाद किया और अपने पोस्ट पर उन्हें तुलसी भाई कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव जीतने की बधाई। मैं #हेल्थफॉरऑल के लिए भारत के सहयोग को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।"
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस के इस पोस्ट पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "धन्यवाद मेरे दोस्त तुलसी भाई। डब्ल्यूएचओ के साथ भारत का सहयोग 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य' के दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है। भारत में पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर #हेल्थफॉरऑल की दिशा में हमारे संयुक्त प्रयासों को जोड़ता है।


बता दें कि 2022 में गुजरात में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख को तुलसी भाई कहकर संबोधित किया था। दरअसल, इस सम्मेलन के दौरान टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने पीएम मोदी से अपने लिए एक गुजराती नाम देने का अनुरोध किया था। पीएम मोदी ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख के अनुरोध पर उनका नाम तुलसी भाई रखा था।

बता दें कि मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार, भाजपा नीत एनडीए एक बार फिर देश में सरकार बनाने जा रही है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर भाजपा नीत एनडीए ने 292 पर और इंडी गठबंधन ने 234 सीटों पर जीत हासिल की। एनडीए की इस जीत के साथ नरेंद्र मोदी नौ जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed