फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election result Sanjay Raut took a dig at the formation of NDA government news in hindi

Maharashtra: 'बन भी गई तो ज्यादा दिन टिकेगी नहीं', मोदी के फिर से सरकार बनाने को लेकर संजय राउत ने किया कटाक्ष

Thu, 06 Jun 2024 11:26 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 06 Jun 2024 11:26 AM IST
सार

संजय राउत ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसी नौटंकी आम बात है। महाराष्ट्र ने फडणवीस के नेतृत्व को खारिज कर दिया। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के खलनायक हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha election result Sanjay Raut took a dig at the formation of NDA government news in hindi
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी होने के बाद भाजपा नीत एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। मंगलवार को जारी नतीजों में जहां एक तरफ एनडीए ने बहुमत हासिल किया, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने भी कांटे की टक्कर दी। हालांकि, विपक्षी गठबंधन इंडिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह फिलहाल सरकार बनाने को लेकर विचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सही समय पर सही फैसला लेंगे। एनडीए की तरफ से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि अगर एनडीए की सरकार बनी तो यह सरकार लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी। 
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा, "मैं यह बार-बार कह रहा हूं। मोदी जी की सरकार नहीं बनेंगी। अगर उनकी सरकार बनीं तो वह नहीं टिकेगी।" उन्होंने आगे कहा, "आपको ऐसा नहीं लगता कि कांग्रेस के वोट बढ़ने में शिवसेना (यूबीटी) की अहम भूमिका रही है? अगर ऐसा होता कि शिवसेना (यूबीटी) और उद्धव ठाकरे पूरे महाराष्ट्र में नहीं गए होते? महाविकास अघाड़ी मजबूती से काम करेगी और हमारे मन में कोई अहंकार नहीं है।"
विज्ञापन
 

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर भी संजय राउत ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "राजनीति में ऐसी नौटंकी आम बात है। महाराष्ट्र ने फडणवीस के नेतृत्व को खारिज कर दिया। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के खलनायक हैं। उनकी वजह से महाराष्ट्र में भाजपा के साथ बुरा हुआ। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति को जहरीला कर दिया और अब उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा।"


तीसरी बार नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री 
बता दें कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) ने नौ सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को 13, भाजपा को नौ, राकांपा-एसपी को आठ, शिवसेना को सात और राकांपा को एक सीट पर जीत मिली। देश की 543 लोकसभा सीटों पर भाजपा नीत एनडीए ने 292 पर और इंडिया ने 234 सीटों पर जीत हासिल की। एनडीए की इस जीत के साथ नरेंद्र मोदी आठ जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed