फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election result chandrababu naidu tdp nda bjp news in hindi

NDA: 'आपको संदेह क्यों? मुझे नहीं मालूम', एनडीए से दूरी बनाने की अटकलों को चंद्रबाबू नायडू ने फिर किया खारिज

Thu, 06 Jun 2024 03:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 06 Jun 2024 03:18 PM IST
सार

चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के अलावा बुधवार को पीएम मोदी के आवास पर हुई बैठक में एकनाथ शिंदे, एचडी कुमारस्वामी, पवन कल्याण, चिराग पासवान, और प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Lok Sabha election result chandrababu naidu tdp nda bjp news in hindi
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए 292 सीटों के साथ बहुमत को पार करने में कामयाब रही। इस चुनाव में भले ही भाजपा का प्रदर्शन संतोषजनक न रहा हो, लेकिन आंध्र प्रदेश में भाजपा की गठबंधन पार्टी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने शानदार प्रदर्शन किया। टीडीपी कुल 16 सीटें जीतने के साथ एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इसी के साथ अटकलें लगाई जाने लगीं कि टीडीपी और जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) से विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दल बात करेंगे और अपने साथ आने के लिए मनाएंगे। हालांकि, इन अटकलों पर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वह एनडीए में ही रहेंगे। 
विज्ञापन


नायडू ने लगाया अटकलों पर विराम
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एनडीए की बैठक हुई। इस बैठक में चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे। बैठक खत्म होने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने  मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "यह एक अच्छी बैठक रही।" टीडीपी प्रमुख ने आगे कहा, "अगर हम एनडीए का हिस्सा नहीं हैं तो हम चुनाव कैसे लड़ सकते हैं? हमने इससे सामूहिक रूप से लड़ाई लड़ी। आपको यह संदेह क्यों हुआ, मुझे नहीं मालूम।"
विज्ञापन


लिखित में दिया आश्वासन
ऐसा कहा जा रहा कि विपक्षी नेता उनसे संपर्क कर सकते हैं, इन अटकलों के बीच उन्होंने लिखित में पीएम मोदी को समर्थन करने का आश्वासन भी दिया। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के अलावा बुधवार को पीएम मोदी के आवास पर हुई बैठक में एकनाथ शिंदे, एचडी कुमारस्वामी, पवन कल्याण, चिराग पासवान, और प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भी 300 के आंकड़े से चूक गया। टीडीपी के अलावा जनता दल यूनाईटेड ने भी इस लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। एनडीए गठबंधन में 19 सांसदों के साथ तेलुगू देशम पार्टी के साथ सबसे बड़ी पार्टी और 12 सांसदों के साथ जनता दल दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार इन दो पार्टियों पर निर्भर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed