फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election result 2019: Pakistan media, there was a stir about the Narendra Modi

मोदी की वापसी के अनुमान को लेकर पाकिस्तान की मीडिया में भी हलचल

Thu, 23 May 2019 02:07 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 23 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election result 2019: Pakistan media, there was a stir about the Narendra Modi
डॉन अखबार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की निगाहें भी टिकी हैं। एग्जिट पोल में भाजपा की वापसी के अनुमान और खासतौर पर नरेंद्र मोदी को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में उत्सुकता बढ़ गई है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के एक संपादकीय लेख में कहा गया है कि अगर एग्जिट पोल पर यकीन करें तो मोदी पांच साल के दूसरे कार्यकाल की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और वह हिंदू राष्ट्रवाद और आक्रामक राष्ट्रीय सुरक्षा के बलबूते पूर्ण बहुमत हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


डॉन में आगे लिखा गया है, 'मोदी की सत्ता में वापसी उनकी पाकिस्तान के प्रति बदले वाली नीति की वापसी होगी। प्रधानमंत्री इमरान खान ने मोदी के नेतृत्व में दक्षिणपंथी सरकार में पाकिस्तान के साथ संबंध सुधरने की उम्मीद जताई थी, जिसे लेकर विश्लेषक बहुत आश्वस्त नहीं हैं। 
विज्ञापन


बड़ा सवाल उठता है कि क्या मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में अपनी कथित आक्रामक बचाव की नीति बदलेंगे या नहीं?’ ‘इफ मोदी रिटर्न्स’लेख में जाहिद हुसैन ने लिखा, ‘मोदी, वाजपेयी नहीं हैं और उन दोनों की तुलना करना बहुत बड़ी गलती होगी। मोदी समस्याओं का समाधान बातचीत की बजाय शक्ति का इस्तेमाल करके निकालना चाहते हैं। इमरान खान के शांति संदेश का क्या मोदी सकारात्मक  जवाब देंगे? 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 की भी चर्चा
पाकिस्तानी मीडिया में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की भी चर्चा है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मोदी कश्मीर के मुद्दे पर अपनी रणनीति बदलेंगे। इससे कश्मीर में हिंसा की घटनाएं बढ़ सकती हैं। सीधा असर नई दिल्ली व इस्लामाबाद के रिश्तों पर पड़ेगा। ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ के मुताबिक, भाजपा व मोदी ने संघ से पाक के विरोध वाले रास्ते पर चलने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed