{"_id":"62916c9bcdda7615994a4128","slug":"lok-sabha-election-mission-144-bjp-handed-over-command-of-raebareli-to-narendra-singh-tomar-mainpuri-to-jitendra-singh-seven-ministers-on-19-seats-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Mission 144 : भाजपा ने तोमर को रायबरेली, जितेंद्र को मैनपुरी की कमान सौंपी, बंगाल की 19 सीटों पर सात मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Mission 144 : भाजपा ने तोमर को रायबरेली, जितेंद्र को मैनपुरी की कमान सौंपी, बंगाल की 19 सीटों पर सात मंत्री
Sat, 28 May 2022 05:58 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 28 May 2022 05:58 AM IST
सार
सूत्रों ने बताया, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और ओडिशा की चयनित 44 सीटों पर खास ध्यान केंद्रित होगा। फिलहाल बंगाल के लिए सात मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इनमें स्मृति ईरानी को हावड़ा और श्रीरामपुर, बीरेंद्र कुमार को मालदा दक्षिण और कृष्णानगर, धर्मेंद्र प्रधान को दमदम और जादवपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय भट्ट, रामेश्वर तेली, आरके सिंह को क्रमश: कोलकाता उत्तर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव में पहले से बड़ी जीत का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने बीते चुनाव में गंवाई सीटों में से चयनित 144 पर पूरी ताकत झोंकने का रोडमैप तैयार कर लिया है। इन 144 सीटों को 40 क्लस्टरों में बांटकर पार्टी ने हरेक की जिम्मेदारी एक-एक वरिष्ठ मंत्री को दी है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रायबरेली की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी की जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह को दी गई है। इस योजना को मिशन-144 नाम दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में हारी 15 सीटों को तीन तो बंगाल की चयनित 19 सीटों को पांच कलस्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा, ओडिशा की 13, पंजाब की तीन, महाराष्ट्र की आठ, तेलंगाना की 12, पंजाब की तीन, केरल की दो सहित कुछ अन्य सीटें शामिल हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों में अगले आम चुनाव तक बूथ मजबूत करने, बूथ स्तर पर संवाद करने, सभी लाभार्थियों से मिलने, रात्रि प्रवास करने सहित कई कार्यक्रम नियमित तौर पर होंगे।
विज्ञापन
बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा पर खास फोकस