फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lok Sabha Election: Manoj Pandey can contest on Maneka Gandhi seat, silence on Varun Gandhi

Lok Sabha Election: मेनका गांधी की सीट पर मनोज पांडे लड़ सकते हैं चुनाव, वरुण गांधी पर चुप्पी

Fri, 08 Mar 2024 06:54 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 06:54 PM IST
सार

भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक अगले दो से तीन दिनों के अंदर होने की संभावना है। इस बैठक में सुल्तानपुर सहित यूपी की शेष दो दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है...

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Manoj Pandey can contest on Maneka Gandhi seat, silence on Varun Gandhi
Lok Sabha Election: Menka Gandhi - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar

विस्तार

मेनका गांधी की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से इस बार समाजवादी पार्टी के बागी नेता मनोज पांडे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। आसपास की सीटों के तालमेल को देखते हुए भाजपा इस सीट पर किसी ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारने की योजना बना रही थी। इसमें भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता को भी मैदान में उतारे जाने की चर्चा चल रही थी। लेकिन अंतिम दौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में सुल्तानपुर लोकसभा की सीट के लिए बने पैनल में मनोज पांडे को सबसे मजबूत उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन

भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक अगले दो से तीन दिनों के अंदर होने की संभावना है। इस बैठक में सुल्तानपुर सहित यूपी की शेष दो दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है। इनमें सबसे ज्यादा पूर्वांचल और पश्चिम की कुछ सीटें शामिल हैं।     

विज्ञापन

वरुण गांधी पर असमंजस

वहीं, वरुण गांधी को लेकर पार्टी में अभी भी स्थिति साफ नहीं है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पूरे देश में अपनी चुनावी सभाओं में राजनीति में परिवारवाद पर विपक्ष पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में एक ही परिवार से मेनका गांधी और वरुण गांधी के रूप में मां-बेटे दोनों को टिकट मिलना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि, मेनका गांधी लंबे समय से भाजपा के साथ बनी हुई हैं, लिहाजा पार्टी उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है। यदि ऐसा होता है, तो वरुण गांधी को इस बार चुनावी मैदान में उतरने का अवसर नहीं मिल सकता है। लेकिन मेनका गांधी की सीट बदलकर किसी नई सीट पर प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed