फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election: Home Minister Amit Shah addresses public meeting in Sambalpur, Odisha

Odisha: 'नवीन बाबू की सरकार झोले की सरकार', संबलपुर में बीजद पर भड़के अमित शाह

Tue, 21 May 2024 12:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 21 May 2024 12:32 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि पूरे देश भर में पांच चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। इन पांच चरणों में मोदी जी 310 पार कर गए हैं, अब छठे और सातवें चरण में आपको मोदी जी को 400 पार कराना है। 

विज्ञापन
Lok Sabha election: Home Minister Amit Shah addresses public meeting in Sambalpur, Odisha
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहा है। अब तक पांच चरणों में मतदान हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने भी ओडिशा के संबलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश को समृद्ध, सुरक्षित और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।

विज्ञापन


 400 पार का लक्ष्य
अमित शाह ने कहा कि पूरे देश भर में पांच चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। इन पांच चरणों में मोदी जी 310 पार कर गए हैं, अब छठे और सातवें चरण में आपको मोदी जी को 400 पार कराना है। देश भर के मतदाताओं के लिए सिर्फ 400 पार का लक्ष्य है।
विज्ञापन


75 से ज्यादा सीटों पर कमल खिलाना लक्ष्य
उन्होंने आगे कहा, 'मगर मेरे ओडिया भाइयों को इसके साथ-साथ विधानसभा में भी 75 से ज्यादा सीटों पर कमल खिलाना है। ये चुनाव देश को समृद्ध, सुरक्षित और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। वहीं दूसरी ओर ओडिशा को समृद्ध करने और ओडिया भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के सम्मान को फिर से प्रस्थापित करने का चुनाव है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ओडिशा बनाएंगे
शाह ने कहा, 'मोदी जी ने हमेशा ओडिया भाषा और संस्कृति का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने हमारे ओडिशा के गरीब और आदिवासी के घर की बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर समग्र ओडिशा का सम्मान करने का काम किया है। हम ऐसा ओडिशा बनाना चाहते हैं, जिसमें किसी युवा को अपना परिवार छोड़कर किसी अन्य राज्य में मजदूरी करने न जाना पड़े। उसे अपने प्रदेश में ही काम मिल जाए।'

आप हमारी सरकार बनाइए और हम...
उन्होंने कहा, 'आप भाजपा की सरकार बना दीजिए, हम मेहनत करने वाला युवा और जोशीला मुख्यमंत्री देकर ओडिशा को समृद्ध बनाएंगे। इस पश्चिमी क्षेत्र के साथ बीजद सरकार ने हमेशा अन्याय किया है। मैं आज कहकर जाता हूं, समग्र ओडिशा का पूर्ण विकास हो, इसके लिए भाजपा कटिबद्ध है।'

अमित शाह ने कहा, 'नवीन बाबू की सरकार झोले की सरकार है। मोदी जी यहां जो पांच किलो चावल, प्रतिव्यक्ति, प्रतिमाह भेजते हैं, नवीन बाबू उसपर अपने फोटो वाला झोला लगाने का काम करते हैं।'

विधानसभा चुनाव ओडिशा के गौरव का चुनाव
ओडिशा के केंदुझार में अमित शाह ने कहा, 'यह विधानसभा चुनाव ओडिशा के गौरव का चुनाव है। क्या तमिल ओडिशा पर शासन कर सकता है? क्या कोई तमिल बाबू ओडिशा को चला सकता है? मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि आप भाजपा की सरकार बनाते हैं तो ओडिशा का एक युवा मुख्यमंत्री, उड़िया बोलने वाला मुख्यमंत्री यहां शासन करेगा। नवीन बाबू ने 25 साल में ओडिशा को पीछे छोड़ दिया। ओडिशा के 25 लाख लोगों के पास अभी भी घर नहीं है, 26 लाख लोगों के घरों में अभी भी पीने का पानी नहीं है... अगर आप भाजपा की सरकार बनाते हैं तो भाजपा सरकार 2 साल में हर व्यक्ति को घर और पीने का पानी देगी।


उन्होंने कहा, 'क्योंझर के पास बहुत सारा खनिज है, यहां के खनिज से देश भर की समृद्धि बढ़ती है, लेकिन क्योंझर को कुछ नहीं मिलता था। मोदी जी ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड की रचना की और 85 हजार करोड़ रुपया आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed