फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 8 May BJP Congress rally

चुनावी हलचल: सीएम योगी बोले, कांग्रेस को देश की नहीं बल्कि पाकिस्तान की चिंता हो रही है

Wed, 08 May 2019 10:02 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 08 May 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 8 May BJP Congress rally
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
पांच चरण के चुनाव के बाद 424 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। आने वाले दो चरणों में बाकी 118 सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। 
विज्ञापन

08 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-

-भोपाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के पक्ष में रोड शो। 
 


-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को देश की नहीं बल्कि पाकिस्तान की चिंता हो रही है। योगी ने बुधवार को यहां भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस देश की जनता का वोट पाने की अधिकारी नहीं है क्योंकि उनको पाकिस्तान की चिंता है। जब भी भारत पर कोई आंच आती है तो राहुल गांधी को देश की पीडि़त मानवता की याद नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दक्षिणी दिल्ली में प्रियंका ने कांग्रेस उम्मीदवार विजेंद्र सिंह के लिए किया रोड शो।
 


-मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को आंखों में डालने की दवा, च्यवनप्राश और बादाम भेज रहे हैं। उनका कहना है कि शिवराज, कर्जमाफी और सरकार के बाकी फैसलों को लेकर झूठ बोल रहे हैं। हम चाहते थे कि वो सच्चाई जानें लेकिन लगता है कि उनकी नजर और याद्दाश्त कमजोर हो गए हैं। हम उन्हें इसका इलाज भेज रहे हैं।"

-अमित शाह ने कहा: कांग्रेस अपनी वोटबैंक की राजनीति करती है। भारत की राजनीति ने अब करवट बदली है। जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण इन तीनों चीजों को दरकिनार कर जनता ने पॉलिटिक्स ऑफ पर्फोरमेंस को जगह दी है।

-प्रियंका गांधी वाड्रा, दिल्ली में शीला दीक्षित का प्रचार करते हुए एक बार फिर मोदी पर जमकर बरसी हैं। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो मोदी नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़ें। मोदी धर्म और जाति की राजनीति कर रहे हैं। मैं दिल्ली में पैदा हुई हूं, गली-गली पहचानती हूं। दिल्ली की लड़की चुनौती दे रही है। मोदी रेसकोर्स रोड में बंद रहते हैं। वो चाहते हैं देश का लोकतंत्र नष्ट हो जाए।
पूरी खबर पढ़ें

-उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए प्रियंका ने निकाला रोड शो।
 



-हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी, "मुझे गाली देते हुए इन लोगों ने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है। इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है। मुझे स्टुपिड पीएम कहा गया। जवानों के खून का दलाल कहा गया। इनके प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी और हिटलर जैसे शब्द निकले।"
पूरी खबर पढ़ें

-जमशेदपुर में बोले पीएम मोदी, "रामायण और महाभारत को दिन रात गाली देने वालों के समर्थक, आज भी इन महामिलावटियों के बीच में है। भगवान का नाम लेने पर जेल भेजने वाले लोगों के साथ एक मंच पर हाथ पकड़कर ये नाचते हैं।"

-मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के रोड शो में 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "प्रियंका गांधी अपना समय बर्बाद कर रही हैं। वो राजस्थान और मध्यप्रदेश में प्रचार क्यों नहीं कर रहीं। वो यूपी में सपा-बसपा के खिलाफ रैलियां कर रही हैं। दिल्ली में आप के खिलाफ रैली कर रही हैं। दोनों भाई-बहन ऐसी जगहों पर नहीं जा रहे जहां उनकी भाजपा के साथ सीधी टक्कर है।"

-बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रियंका गांधी के पीएम मोदी को दुर्योधन कहने पर प्रतिक्रिया दी है। राबड़ी ने कहा, "उन्होंने दुर्योधन बोलकर गलत किया है। दूसरी भाषा बोलनी चाहिए उनको। वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद। जो जज को और पत्रकार को मरवा देता है, उठवा लेता है, ऐसे आदमी का मन और विचार कैसा होगा। खूंखार होगा।" 

-हरियाणा के फतेहाबाद में बोले पीएम मोदी: हमारे सपूत पाकिस्तान के भीतर आतंकियों के अड्डे में घुसकर मारते हैं। पहले सर्जिकल स्ट्राइक में हम जमीन से गए, दूसरी स्ट्राइक की तो एयर स्ट्राइक करके घर में घुसकर मारा। जो आतंकी कभी हमें डराते थे वो आज दुबककर बैठे हैं। तमाम आतंकी हमलों को गुनहगार मसूद अजहर अब वैश्विक आतंकी घोषित हो चुका है। 

-उच्चतम न्यायालय का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन मामले में कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की याचिका पर सुनवाई से इंकार।

-वाराणसी से तेज बहादुर का नामांकन रद्द होने की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। इस मामले पर कल सुनवाई होगी। बता दें कि तेज बहादुर यादव ने निर्वाचन आयोग के उस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी जिसमें वाराणसी लोकसभा सीट से उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई थी। वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।
 


-अवमानना मामले में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी। पहले राहुल ने सिर्फ खेद जताया था। राहुल ने कहा कि गलती से 'चौकीदार चोर है' नारा कोर्ट के आदेश के साथ मिलाकर बोल दिया था।

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू।

-भोपाल में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह और कंप्यूटर बाबा ने निकाला रोड शो।
 



-चुनाव आयोग ने त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट के 168 बूथ पर चुनाव को रद्द कर दिया है और 12 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इसमें व्यापक हिंसा और धांधली होने का आरोप लगाया था। इस सीट पर 11 अप्रैल को वोट डाले गए थे, अब 12 मई को सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा।

- कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। निरुपम ने कहा कि मुझे लगता है कि जिस व्यक्ति को यहां के लोगों ने चुना है वह नरेंद्र मोदी औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं।
 



-प्रियंका गांधी वाड्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के चुनाव क्षेत्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बुधवार को रोड शो करेंगी। उक्षेत्र के सीलमपुर से रोड शो शुरू होगा। शाम सात बजे दक्षिण दिल्ली सीट से प्रत्याशी बॉक्सर विजेंदर सिंह के समर्थन में रोड शो निकालेंगी।

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह झारखंड के धनबाद और जमशेदपुर में होंगे। शाम में वो मध्यप्रदेश के उज्जैन में जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम 7 बजे भोपाल में रोड शो निकालेंगे।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेंगे।
 

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi 8 मई 2019 को हरियाणा और दिल्ली में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें।

लाइव देखें
https://t.co/vpP0MI6iTu
https://t.co/KrGm5hWgwn
https://t.co/lcXkSnweeN
https://t.co/EyN23goWO7
∙ NaMo TV pic.twitter.com/V1jdsVVwtw

— BJP (@BJP4India) May 7, 2019


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed