फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election chunav live updates 2019 election news in hindi 24 march all details about

चुनावी हलचल: ओडिशा विधानसभा के लिए बीजद ने की 9 उम्मीदवारों की घोषणा

Sun, 24 Mar 2019 08:49 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sun, 24 Mar 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election chunav live updates 2019 election news in hindi 24 march all details about
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। चुनाव तारीखों का एलान होते ही गहमागहमी बढ़ गई है और राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। दिनभर की चुनावी हलचल के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ 

विज्ञापन

24 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--

-ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विधानसभा चुनाव के लिए बीजद के 9 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। ब्रजराज नगर से किशोर मोहंती, बोलनगीर से एएन सिंह, लोइसिंगा से प्रदीप बेहरा, पोटंगी से पीतम, लांजीगढ़ से पीके दिशारी, झाड़ीगाम से पीसी माझी, मलकानगिरी से मुकुंद सोढ़ी और संभलपुर से डॉ. आर. पाणिग्रही को टिकट दिया गया है। ओडिशा में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन


-गोवा के मापुसा से भाजपा नेता सुधीर कांडोलकर ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। 

-ओडिशा के पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली है।
 



-कानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, "जिस हाथ ने वर्षों तक भारत की तिजोरी को साफ किया, उस हाथ को भारत की तिजोरी के आसपास भी फटकने न दें। जब हाथी, साइकिल पर सवार होता है तो पंक्चर होना निश्चित है।"
 



-समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की एक नई सूची जारी की है। इस सूची में अब मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल कर लिया गया है। इससे पहले पार्टी ने जो लिस्ट जारी की थी, उसमें से मुलायम का नाम नदारद था।
 



-भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मेघालय और महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नाम हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से संतोष पांडे, रायपुर से सुनील सोनी और तेलंगाना के मेडक से रघुनंदन राव को टिकट दिया गया है। 

-वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। शिवगंगा, कार्ति के पिता पी. चिदंबरम की सीट रही है। बिहार के कटिहार से तारिक अनवर की उम्मीदवारी पर भी मुहर लग गई है। एनसीपी नेता तारिक कटिहार से मौजूदा सांसद हैं। 

-झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 7 सीटों पर, झारखंड मुक्ति मोर्चा 4 पर, झारखंड विकास मोर्चा 2 सीट पर लड़ेंगे। राजद के साथ बातचीत जारी है। पलामू में सभी दल राजद का समर्थन करेंगे।

-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान पर तंज कसते हुए कहा है कि मोदी ‘चायवालों’ को भूलकर अब ‘चौकीदारों’ को याद कर रहे हैं और राजनीतिक लाभ के लिए ‘अगले चुनाव’ में किसी और पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

-हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इनकार कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने भी दावा किया है कि शनिवार को वो अपनी बहन के साथ पार्टी में शामिल हुई हैं।

पूरा सच क्या है, पढ़ें ये खबर


-बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सोनिया गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 

-शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 19 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। 
 




-योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत कर दी है। योगी ने कहा कि मोदी के 55 महीने का काम कांग्रेस के 55 साल पर भारी है। पूरी दुनिया में पीएम मोदी की धूम है। गन्ना किसानों के बकाये भुगतान का जिक्र भी योगी ने किया। 

-भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा है कि उनकी संपत्ति लगातार कैसे बढ़ रही है। संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष पर जमीन सौदों में घोटाले का आरोप लगाया। पात्रा ने पूछा कि राहुल की संपत्ति 55 लाख से 9 करोड़ कैसे हो गई। 

-राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भागलपुर से शैलेश कुमार को टिकट दिया गया है। बांका से जयप्रकाश नारायण यादव को टिकट मिला है। ये दूसरे चरण में लड़ने वाले उम्मीदवार हैं। दूसरे चरण में राजद के खाते में दो तो कांग्रेस के खाते में तीन सीट हैं। 

 

यहां पढ़ें पूरी खबर


-भाकपा नेता एस सुधाकर रेड्डी ने कन्हैया कुमार के बेगूसराय से लड़ने पर औपचारिक मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, बेगूसराय लोक सभा सीट से ही लड़ेंगे। 
 



 

 


-शाकुंभरी देवी की पूजा कर चुनावी शंखनाद करेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मां शाकुंभरी देवी मंदिर से पूजन करने के बाद चुनावी शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री की सभा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सहारनपुर जिले की पुलिस के अलावा मेरठ जोन से भी पुलिस बल मंगाया गया है।


-कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कल

दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार को होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सोमवार को सुबह 11 बजे यह बैठक बुलाई गई है। 


 


-गन्ना किसानों के प्रति प्रियंका की चिंता

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के किसानों के प्रति चिंता जताते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं। मगर उत्तर प्रदेश सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती। किसानों का 10000 करोड़ बकाया मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सबकुछ ठप्प हो जाता है। यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं।
 

 

-पिता की सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहां से उनके पिता मुलायम सिंह यादव मौजूदा सांसद हैं। वहीं, आजम खान रामपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

-अमित शाह की आगरा में जनसभा 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रविवार को आगरा में जनसभा होगी। आगरा कॉलेज के मैदान पर अमित शाह की जनसभा आयोजित है। मालूम हो कि आगरा लोकसभा सीट से भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि फतेहपुर सीकरी सीट से राजकुमार चाहर भाजपा उम्मीदवार हैं। 

-कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी की 

  • नैनीताल से हरीश रावत
  • अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा
  • हरिद्वार से अम्बरीष कुमार
  • टिहरी गढ़वाल से प्रीतम सिंह
  • पौड़ी गढ़वाल से मनीष खंडूड़ी 

 

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार को बैठक होगी। बैठक के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े नामों का एलान हो सकता है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार यह बैठक अहम बताई जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed