फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Sapna Chaudhary denies reports of joining Congress

तो क्या झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी, सामने आए कांग्रेस सदस्यता के फॉर्म और रसीद

Sun, 24 Mar 2019 04:55 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Sun, 24 Mar 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Sapna Chaudhary denies reports of joining Congress
क्या झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी? - फोटो : ANI
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इनकार कर दिया है। उन्होंने बाकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही है, वो पुरानी हैं। उन्होंने आगे जोड़ा, "मेरी कांग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी और मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। मीडिया में जो तस्वीरें चल रही हैं वो पुरानी है। उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है"
विज्ञापन


लेकिन उनके इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि कुछ तस्वीरें दूसरी ओर इशारा कर रही हैं। सपना चौधरी के कांग्रेस की सदस्यता लेने की एक रसीद सामने आई है। साथ ही एक फॉर्म भी सामने आया है जिस पर उनकी सदस्यता से जुड़ी सारी जानकारी है। इस फॉर्म पर सपना के दस्तखत भी हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी ने कहा है कि सपना चौधरी ने खुद सदस्यता फॉर्म भरा। उनकी बहन ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। उनके पास दोनों के फॉर्म मौजूद हैं।
विज्ञापन







हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा से उनकी बात हुई और प्रियंका ने उनसे अच्छे से बात की। उन्होंने भविष्य में भी कांग्रेस से जुड़ने की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को ये खबर आई थी कि सपना चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता लेली है। इसके साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर घूम रही थी। सपना ने बताया कि ये तस्वीरें पुरानी हैं। 

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एक ट्वीट कर सपना का कांग्रेस में 'शामिल होने' पर स्वागत किया था।
 


एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये भी कहा कि मनोज तिवारी से उनकी बात होती है। बता दें, कि मनोज तिवारी भाजपा के सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed