चुनावी हलचल: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मोदी-राहुल ने झोंकी ताकत, प्रेस कांफ्रेंस में भी मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह चरणों में 483 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। सातवें और आखिरी चरण के चुनाव में महज एक दिन बाकी रह गया है, जिसके लिए आज चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य दलों के नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो जारी हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।
17 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-
दिल्ली: आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
Delhi: Andhra Pradesh Chief Minister N Chandrababu Naidu meets Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/qwDYhl31oM
— ANI (@ANI) May 17, 2019विज्ञापन
-आखिरी चरण के चुनाव के लिए प्रचार खत्म, 19 मई को 59 सीटों पर होगा मतदान। आज 50 सीटों पर प्रचार खत्म हुआ। गुरुवार को प. बंगाल में नौ सीटों पर प्रचार खत्म हुआ था। चुनाव आयोग ने हिंसा के मद्देनजर बंगाल में चुनाव प्रचार का समय एक दिन घटा दिया था।
-अमित शाह ने कहा कि भगवा आतंक काल्पनिक बात है। सुप्रीम कोर्ट भी खारिज कर चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। साध्वी प्रज्ञा के गोडसे वाले बयान पर अमित शाह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें शो कॉज नोटिस दिया है। राफेल पर अमित शाह ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री ने संसद के अंदर हर बात का जवाब दिया और राहुल गांधी सुनने के लिए भी नहीं बैठे।
-अमित शाह ने कहा कि हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। अपने बल बूते पर चुनाव जीतेंगे। मोदी जी प्रधानमंत्री होंगे और सरकार एनएडीए की होगी। इस बात को लेकर किसी को कंफ्यूजन नहीं रहना चाहिए। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि गांधी का दर्शन पूरे देश के लिए है, किसी पार्टी के लिए नहीं।
-अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 80 कार्यकर्ता डेढ़ साल में मारे गए, ममता के पास क्या जवाब है। अगर हमारे कारण हिंसा हुई है तो हम तो सब जगह चुनाव लड़ रहे हैं फिर पश्चिम बंगाल में ही हिंसा क्यों हुई।
-मोदी ने कहा कि देश ने मुझे पांच साल आर्शीवाद दिया है। मैं मध्यप्रदेश से सीधे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए आया हूं। सरकार बनाना देश की जनता ने तय कर लिया है। हमने भी देश को आग ले जाने के लिए हमारे संकल्प पत्र में बहुत बातें की हैं, जितना हो सकें पूरा करेंगे। फिर से सरकार बनने के बाद काम आगे बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए मेरा एक भी कार्यक्रम कैंसल नहीं हुआ। पहले दिन से मेरे चेहरे पर जो उत्साह और उमंग था, उसी के साथ आपके बीच आया हूं। धन्यवाद।
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को आगे ले जाना हम सबका दायित्व है। जब सरकार सक्षम होती है तो आईपीएल भी चलता है और रमजान भी होता है और चुनाव भी। नवरात्रि भी होती है और बच्चों की परीक्षा भी। मोदी ने कहा कि पांच साल पूरे करने के बाद फिर से आएगी पूर्ण बहुमत की सरकार। प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया की भी सराहना की। बता दें कि पीएम मोदी पांच साल में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।
-राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा, मोदी देश को ये बता रहे हैं कि वो आम कैसे खाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास बहुत पैसा है, मेरे पास सच है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तंज कसते हुए कहा- मैं घबरा गया बारिश में नरेंद्र मोदी का हवाई जहाज गुम न हो जाए।
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने राफेल चैलेंज पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए क्यों दिये गए। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अभी तक मेरे साथ डिबेट क्यों नहीं किया है। राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी का दर्शन गांधी का दर्शन नहीं हिंसा का दर्शन है।
-अमित शाह ने कहा कि हमने हर चुनाव में बड़ी सफलता हासिल की है। हमारी सरकार ने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को उठाया है। मोदी ने हर योजना पर कड़ी नजर रखी है। अमित शाह ने कहा कि बहुदलीय व्यवस्था देश को आगे ले जा सकती है। हम किसानों के लिए भी कई लाभकारी योजनाएं लाए हैं। अमित शाह ने कहा कि हमने देश की अर्थव्यवस्था को पांच सालों में आगे रखा है।
-भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और नरेंद्र मोदी मौजूद हैं। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की मौजूदगी आनंद की बात है। अमित शाह ने कहा कि विश्वास है मोदी सरकार फिर से बनने जा रही है। हम सरकार के कामों को नीचे तक पहुंचा रहे हैं। हमारी सरकार की 133 योजनाओं से समाज के हर वर्ग को छुआ है।
-चुनाव आयोग का निर्देश: चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद नेताओं और पार्टियों के स्टार प्रचारकों को प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यू की इजाजत नहीं।
Election Commission: During the silence period, star campaigners and other Political Leaders should refrain from addressing the media by way of press conferences and giving interviews on election matters. https://t.co/oyDq22SLQ8
— ANI (@ANI) May 17, 2019
-कुशीनगर में प्रियंका गांधी का रोड शो।
Priyanka Gandhi Vadra holds a roadshow in Kushinagar; Congress candidate from the constituency, RPN Singh is also present. pic.twitter.com/LP7bOr6MgW
— ANI UP (@ANINewsUP) May 17, 2019
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे वाले बयान पर पहली बार बिना नाम लिए प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं, वो बेहद खराब हैं। ये बयान समाज के लिए गलत हैं। मोदी ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा का नाम लिए बिना कहा कि यह अलग बात है कि उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।
-कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कुछ दिन पहले कहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे को सालों पहले मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने कहा कि यह अब काफी पुराना मुद्दा हो गया है। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ऐसी बातें कही जाती रही है। हर बात की अपनी प्रासंगिकता होती है, इसे और ज्यादा हवा देने की जरुरत नहीं है।
Mallikarjun Kharge,Congress on Karnataka CM's remark 'Mallikarjun Kharge should have become chief minister years ago': It is a closed matter, things are said during election campaigns and everything has a context so no need to blow it out of proportion pic.twitter.com/bj7ss5dCPO
— ANI (@ANI) May 17, 2019
-लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का हिस्सा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में मुलकात करेंगे।
PM Narendra Modi to meet BJP workers part of the Lok Sabha campaign, later today at BJP office in Delhi (file pic) pic.twitter.com/jrJ4XEdc1Y
— ANI (@ANI) May 17, 2019
-आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने बेरोजगारी, किसान, जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से उन्होंने देश को सबसे बड़ा चोट दिया, भयंकर गलती की, लेकिन आजतक मोदीजी ने इसके लिए माफी नहीं मांगी।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के खरगौन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि आपलोग एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत बनाने के लिए इस बार जनता खुद चुनावी मैदान में है। मैं कार्यकर्ता था तब भी, संगठन मंत्री था तब भी, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इतनी बड़ी सभा करना बहुत बड़ी बात है।
PM Narendra Modi in Khargone,Madhya Pradesh: This Sunday when you go to cast your vote then you will be scripting history. After decades you will elect a majority govt for a second time in a row pic.twitter.com/hOFV3ms6Up
— ANI (@ANI) May 17, 2019
-महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथुराम गोडसे को लेकर साध्वी प्रज्ञा, केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े और नलीन कटील के बयानों से भारतीय जनता पार्टी ने किनारा किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि तीनों नेताओं पर भाजपा की अनुशासन समिति कार्रवाई करेगी।
BJP President Amit Shah: The disciplinary committee will seek explanation from all the three leaders and will submit the report to the party within 10 days https://t.co/oQ8FyQsgSq
— ANI (@ANI) May 17, 2019
-उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो जारी है। यहां से कांग्रेस के टिकट पर ललितेश पति त्रिपाठी चुनावी मैदान में है, जिनकी टक्कर एनडीए में शामिल अपना दल की अनुप्रिया पटेल और सपा-बसपा गठबंधन के रामचरित्र निषाद से है।
-कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह सच्चाई नहीं है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री पद पर अपना दावा नहीं ठोकेगी या फिर पीएम पद में कांग्रेस की रुचि नहीं है। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी है। अगर हमें पांच साल सरकार चलानी है तो सबसे बड़ी पार्टी को ही मौका मिलना चाहिए।
-महाराष्ट्र:
ठाणे से कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के उम्मीदवार आनंद प्रांजपे ने अपने जन्मदिन पर एक बड़ा केक काटा। केक काट कर उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा। इस केक पर लिखा था- देश का चौकीदार ही चोर है।
Maharashtra: Congress- NCP candidate from Thane, Anand Paranjpe cut a cake on his birthday with 'Desh ka Chowkidaar Hi Chor Hai' written on it. (16/05/19) pic.twitter.com/v8zWcjeJhZ
— ANI (@ANI) May 17, 2019
-भाजपा नेता अनंत हेगड़े ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बचाव किया है। उनके अनुसार इस बयान पर माफी मांगने की जरुरत नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया कि यह समय मुखर होने का है, माफी मांगने का नहीं। अभी नहीं तो कभी नहीं!
Time to assert and move away from being apologetic! If not now....When??? https://t.co/AVJKr3Rm7U
— Chowkidar Anantkumar Hegde (@AnantkumarH) May 17, 2019
-मध्यप्रदेश:
भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाथुराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। आगर मालवा जिला के निर्वाचन पदाधिकारी ने इस संबंध में आयोग को रिपोर्ट सौंपी दी।
Madhya Pradesh: District Election Officer, Agar Malwa District, has submitted his report to Madhya Pradesh Election Commission in the matter of Pragya Singh Thakur's statement "Nathuram Godse was, is and will remain a 'deshbhakt'"
— ANI (@ANI) May 17, 2019
-तमिलनाडु के त्रिची में मक्कल निधि मय्यम प्रमुख कमल हासन की रैली में पत्थर फेंके गए। इस घटना पर कमल हासन ने कहा कि राजनीति का स्तर काफी नीचे जा रहा है। पत्थर फेंकने से वह कोई खतरा या डरा हुआ महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हर धर्म में होते हैं। हम यह दावा नहीं कर सकते हैं कि हम विशुद्ध हैं। इतिहास उलट कर देख लीजिए, पता चलेगा सभी धर्मों के अपने चरमपंथी हैं।
Kamal Haasan on stones thrown at his rally in Trichy: I feel the quality of polity is going down. I don't feel threatened. Every religion has their own terrorist, we cannot claim that we are sanctimonious. History shows that all religions have their extremists. #Chennai pic.twitter.com/R7buqXnUBU
— ANI (@ANI) May 17, 2019
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। मध्यप्रदेश के खरगौन में वह सुबह करीब 11 बजे चुनावी जनसभा करेंगे।
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और कुशीनगर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगीं। बुधवार को उन्होंने वाराणसी में रोड शो किया था।
-सातवें और आखिरी चरण के चुनाव के लिए आयोग के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार रात 10 बजे थम गया। वहीं, बाकी राज्यों की संबंधित लोकसभा सीटों पर आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। पश्चिम बंगाल के
-पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता मुकुल राय की गाड़ी में रात करीब 11:15 बजे तोड़फोड़ की गई। तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि एक घंटे से अधिक समय तक मुकुल राय समेत भाजपा के अन्य नेताओं को एक मकान में घेर कर रखा गया था। कोलकाता से सटे दमदम लोकसभा क्षेत्र में बीती रात यह घटना हुई।