चुनावी हलचल: बंगाल में संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-
सुनील देवधर, भाजपा: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की 15 मई को 24 परगना जिले में पांच रैलियां होनी थी लेकिन चुनाव आयोग ने अनुमति नहीं दी। स्मृति ईरानी को कल आना था। हमने जाधवपुर में कार्यक्रम रखा था, लेकिन आखिरी वक्त पर उसकी अनुमति भी नहीं दी गई।BJP's Sunil Deodhar: Yogi Adityanath has to hold rallies in all 5 LS seats of South 24 Parganas district on May 15. But EC denied permission. Smriti Irani Ji is supposed to come tomorrow, we planned an event of her in Jadavpur. They denied permission at last minute. #WestBengal pic.twitter.com/XR3W1vY2TX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 13, 2019
-प. बंगाल के लिए विशेष पर्यवेक्षक विवेक दुबे ने कहा, 19 मई को सातवें चरण के लिए राज्य में सुरक्षा बलों की 710 कंपनियों की तैनात की जाएंगी।
-इंदौर रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया। प्रियंका ने कहा- वह (मोदी) ऐसे डिफेंस एक्सपर्ट हैं कि खुद ही फैसला कर लेते हैं कि कौन प्लेन बनाएगा। वह फैसला करते हैं कि जिसने कभी प्लेन ही नहीं बनाए वो इसे बनाएंगे। वह सोचते हैं कि आसमान में बादल हैं इसलिए विमान रडार पर नहीं आएंगे।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress in Indore, Madhya Pradesh: He is such a defence expert that he himself decided who will manufacture planes, he decided those who have never made a plane in their lives will make it.....He thought, weather is cloudy, it won't come on radar. pic.twitter.com/ZnnoZd5xM8
— ANI (@ANI) May 13, 2019
-चुनाव आयोग ने फरीदाबाद के बूथ संख्या 88 पर 19 मई को दोबारा मतदान का आदेश दिया। यहां एक पोलिंग एजेंट को मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
-तेलंगाना विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी। ई वेंकटराम रेड्डी को वारंगल, कोमाटीरेड्डी लक्ष्मी को नालगोंडा और उदय मोहन रेड्डी को रंगा रेड्डी से टिकट दिया गया।
Bye-Election to Telangana Legislative Assembly: Enagala Venkatram Reddy to be Congress' candidate from Warangal, Komatireddy Laxmi from Nalgonda, Uday Mohan reddy from Ranga Reddy pic.twitter.com/aKFKk1xYfJ
— ANI (@ANI) May 13, 2019
कोलकाता: प. बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर के बाहर भाजपा का धरना प्रदर्शन, अमित शाह की रैली रद्द किए जाने का विरोध। सुनील देवधर ने कहा- पुलिस, प्रशासन, डीएम रत्नाकर राव टीएमसी के दलाल बन गए हैं।
#WATCH Kolkata: BJP protests in front of West Bengal Chief Electoral Office after Amit Shah was denied permission to hold rally & land chopper in Jadavpur; Sunil Deodhar says, "Police, admn, DM Ratnakar Rao have become 'dalal' of TMC. EC is being partial & doing 'dalali' of TMC" pic.twitter.com/DXOPPdX0B0
— ANI (@ANI) May 13, 2019
-बठिंडा में पीएम मोदी: नामदार, तुम अपने मेंटर को डांटने का दिखावा किसलिए करते हो? उन्होंने (सैम पित्रोदा) वही कहा जो कांग्रेस हमेशा से मानती आई है। शर्म तो तुम्हें आनी चाहिए।
#WATCH PM in Bathinda, Punjab on R Gandhi's remark 'I told him(Sam Pitroda) he should be ashamed (for comment on 1984 riots)': 'Naamdaar', you pretended to scold your mentor for what? Because he publicly said what had always been in Congress' heart? It's you who should be ashamed pic.twitter.com/IH0kWqCmYj
— ANI (@ANI) May 13, 2019
-रतलाम में मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ: पांच साल का जवाब नहीं दे सकते, देश की सुरक्षा की बात करेंगे...मोदी जी जब आपने पैंट पायजामा पहनना नहीं सीखा था तब पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जी ने हमारे देश की फौज बनाई थी।
Madhya Pradesh CM Kamal Nath in Ratlam, MP: 5 saal ka jawaab nahi de sakte, kya baat karte hain? Desh ki suraksha ki baat karenge.... Modi ji jab aapne pant-pyjama pehen'na nahi seekha tha tab Pandit Jawaharlal Nehru ne aur Indira Gandhi ji ne humare desh ki fauj banayi thi. pic.twitter.com/lBvssR3fBs
— ANI (@ANI) May 13, 2019
- भाजपा ने कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कुंडागोला में ठहरे हैं और मतदाताओं व नेताओं को पैसों का प्रलोभन दे रहे हैं।
BJP writes to Karnataka Chief Electoral Officer against Congress leader DK Shivakumar alleging that he has camped at Kundagola & has been distributing cash to the voters and leaders pic.twitter.com/M0j93fIAGs
— ANI (@ANI) May 13, 2019
-तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख चंद्रशेखर राव ने चेन्नई में डीएमके अध्यक्ष एमके स्तालिन के साथ मुलाकात की।
Chennai: Telangana Rashtra Samiti (TRS) leader & Telangana Chief Minister, K Chandrashekhar Rao, meets Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) President MK Stalin at the latter's residence. #TamilNadu pic.twitter.com/z1JdRFUrhn
— ANI (@ANI) May 13, 2019
-मध्यप्रदेश के रतलाम में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली।
Congress General Secretary for UP (East), Priyanka Gandhi Vadra, at a rally in Ratlam, #MadhyaPradesh pic.twitter.com/QsS8ayNPnk
— ANI (@ANI) May 13, 2019
-गोरखपुर में मायावती: पीएम मोदी अपनी जनसभाओं में ये बता रहे हैं कि मुझे विपक्षी दल मिल कर आए दिन नई गाली दे रहे हैं, ये स्वाभाविक है कि किसी भी व्यक्ति को गाली तभी दी जाती है जब वह गाली खाने का काम करता है। श्री मोदी को ध्यान में रखकर चलना चाहिए।
-हिमाचल प्रदेश के सोलन में पीएम मोदी की रैली।
Prime Minister Narendra Modi addresses a public rally in Solan, Himachal Pradesh. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/svBwBjr1XX
— ANI (@ANI) May 13, 2019
-उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में योगी आदित्यनाथ: सपा की रैलियों में नंदी जाकर पूछ रहे हैं- कसाइयों के मित्र कहां हैं? वो कह रहे हैं कि उन्हें सबक सिखाएंगे। मैंने नंदी बाबा से कहा, चुनाव चल रहे हैं आदर्श आचार संहिता लागू है। फिलहाल इन्हें छोड़ दो, चुनाव के बाद आप अपना काम जारी रखना।
-उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा।
-बंगाल के जॉयनगर में बोेले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह: मुझे आज तीन जगह जाना था लेकिन ममता जी का भतीजा भी एक सीट से लड़ रहा है। इसलिए वो डरी हुई हैं कि उनका भतीजा हार जाएगा। इसलिए उन्होंने हें रैली की अनुमति नहीं दी। मैं यहां जय श्रीराम का नारा लगा रहा हूं। उसके बाद कोलकाता के लिए निकल रहा हूं। हिम्मत है गिरफ्तार करो।
-तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तमिलनाडु के त्रिची मंदिर में की पूजा-अर्चना।
Tamil Nadu: Telangana Chief Minister K. Chandrashekhar Rao offers prayers at Ranganathaswamy Temple in Tiruchirappalli. Rao is scheduled to meet Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) President MK Stalin in Chennai later today. pic.twitter.com/MoQXeL2aoj
— ANI (@ANI) May 13, 2019
-रमजान में सुबह 5 बजे मतदान की मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की। कोर्ट ने कहा कि समय तय करना चुनाव आयोग का काम है। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक का समय काफी है।
-मध्यप्रदेश के रतलाम में पीएम मोदी: गरीबों के साथ भद्दा मजाक अब बहुत हुआ। कांग्रेस कहती रही- हुआ तो हुआ। वो मध्यम वर्ग जिसे कांग्रेस लालची कहती है, जिस पर टैक्स बढ़ाने की धमकी देती है, वो कह रहा है, महामिलावटी लोगों, मिडिल क्लास का अपमान बहुत हुआ। वो नौजवान जिनके अधिकार अब कांग्रेस के करीबी लूट रहे हैं, वो कह रहे हैं, भाई-भतीजावाद बहुत हुआ, वंशवाद बहुत हुआ।
-भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 100 गालियां दी गई हैं। बंगाल में ममता बनर्जी की तानाशाही चल रही है। आज अमित शाह जी की जाधवपुर में रैली थी। हमने उसकी अनुमति के लिए आवेदन 4-5 दिन पहले किया था। पहले वो कह रहे थे कि अनुमति मिल जाएगी। लेकिन कल रात 8.30 बजे बताया की अब अनुमति नहीं देंगे।"
-कमल हासन ने तमिलनाडु के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते समय विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे।"
-बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि पीएम मोदी दलितों पर नकली प्रेम दिखा रहे हैं।
- पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को रोड शो की इजाजत नहीं मिली। भाजपा सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत राज्य सरकार ने नहीं दी है। आज 12.30 बजे अमित शाह की रैली होने वाली थी।
BJP sources: Party President Amit Shah denied permission to hold road show in Jadavpur, also denied permission to land chopper. (file pic) pic.twitter.com/yb0VDh8ci4
— ANI (@ANI) May 13, 2019
-आखिरी चरण के लिए कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रियंका गांधी वाड्रा उज्जैन, रतलाम और इंदौर के दौरे पर रहेंगी। वो उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी करेंगी।
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों में मिलाकर तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। वो सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश के रतलाम में रैली करें। इसके बाद दोपहर को हिमाचल प्रदेश के सोलन और शाम करीब 5.30 बजे पंजाब के बठिंडा में जनसभा का कार्यक्रम है।