फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 10 May BJP Congress rally

चुनावी हलचल: पीएम मोदी पर बयान को लेकर चुनाव आयोग ने सिद्धू से 24 घंटे में मांगा जवाब

Fri, 10 May 2019 10:27 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 10 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 10 May BJP Congress rally
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

पांच चरण के चुनाव के बाद 424 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। 12 मई को छठे चरण का चुनाव होना है, जिसके लिए प्रचार का आखिरी दिन है और इसलिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। 

विज्ञापन

 

10 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-
 

-चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के खिलाफ बयान को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा। जवाब नहीं देने पर चुनाव आयोग आगे की कार्रवाई करेगा। सिद्धू ने 29 अप्रैल को भोपाल में दिया था बयान।
विज्ञापन


-पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ अभद्र पर्चा मामले में आप ने भाजपा और गौतम गंभीर को कानूनी नोटिस भेजा। आप ने इस मामले में लिखित माफी और अखबार में सत्य और सही तथ्यों के साथ आर्टिकल प्रकाशित करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-24 परगना में सीएम ममता बनर्जी: चुनाव पर इतना पैसा क्यों खर्च हो रहा है? हवाला के जरिए इतना पैसा कैसे बांटा जा रहा है? एक भाजपा उम्मीदवार को करोड़ों रुपयों के साथ पकड़ा गया था। आज भी जेड सुरक्षा वाले भाजपा नेता बैग में भरकर रुपये ला रहे हैं।
 


-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि गर्मी आते ही राहुल बाबा छुट्टी मनाने के लिए विदेश चले जाते हैं। हमें आपत्ति नहीं। युवा हैं, अकेले हैं, छुट्टी पर चले गए, इसमें क्या आपत्ति ?छुट्टी पर ऐसे जाते हैं किसी को मालूम नहीं पड़ता। मां ढूंढ़ती रह जाती है बिटवा कहां चला गया।



-राहुल गांधी का कहना है कि पीएम मोदी कहते हैं 'मेड इन इंडिया', स्टार्टअप इंडिया लेकिन 45 सालों के मुकाबले बेरोजगारी अपने सबसे उच्च स्तर पर है। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं, खासतौर पर चंडीगढ़ के युवाओं से कि हमारी प्रतिस्पर्धा चीन से है। हमें सेलफोन के पीछे 'मेड इन इंडिया' ही नहीं 'मेड इन चंडीगढ़' प्रिंट करना चाहिए।
 



-सैम पित्रोदा ने अपने 1984 के बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा-मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मेरी हिंदी अच्छी नहीं है इसलिए इस बयान को संदर्भ से काटकर देखा गया है। मेरा कहना था जो हुआ, वह बुरा हुआ। मैं 'बुरा' को हिंदी में ट्रांसलेट नहीं कर पाया। पित्रोदा ने कहा कि मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया,  मैं माफी मांगता हूं।



-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में कहा कि 1984 का सिख दंगा कांग्रेस पर धब्बा है जो कभी नहीं मिट सकता है। क्या पंजाब कभी इस बात को भूल सकता है। पीएम मोदी ने पूछा- तब क्या हुआ था इसके लिए कौन जिम्मेदार है। तीन दशक बीत गए और सिख भाई और बहनों को न्याय नहीं मिला और कांग्रेस कहती है 'हुआ तो हुआ'। 



-कांग्रेस पार्टी ने सैम पित्रोदा के 1984 सिख दंगों पर की गई टिप्पणी पर बयान जारी किया है। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी 1984 दंगों में पीड़ित परिवारों के न्याय के समर्थन में है। सैम पित्रोदा या किसी और व्यक्ति के व्यक्तिगत विचार पार्टी का विचार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें




-पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का कहना है कि वह 1984 सिख दंगों को लेकर सैम पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं हैं। यह कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार थे, इस बात का पता लगाना सरकारों की जिम्मेदारी है। चाहे कितने भी साल क्यों न बित गए हों, इस बात का पता लगना चाहिए। बता दें कि सैम पित्रोदा का कहना था कि 1984 में जो हुआ तो हुआ ।



-प. बंगाल के मथुरापुर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह: बंगाल की खाड़ी से भाजपा का ऐसा तूफान उठा है कि हमारी ममता दीदी घबरा गई हैं। इतना ज्यादा घबरा गई हैं कि जब यहां पर फैनी तूफान आता है और हमारे पीएम बार-बार उनको फोन करते हैं तब भी उनका टेलीफोन नहीं उठाती हैं। 

-सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी की याचिका पर राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर हैं' टिप्पणी पर आदेश सुरक्षित रख लिया है।

-हिमाचल प्रदेश के मंडी में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसका 'महामिलावटी' गठबंधन किस तरह की राजनीति कर रहा है यह आप जानते हैं। कांग्रेस कहती है कि अलगाववादियों के साथ बातचीत होनी चाहिए। देशद्रोह कानून खत्म होना चाहिए और सैनिकों को दी गई विशेषाधिकार भी खत्म होना चाहिए।




- कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी के राजीव गांधी पर दिए बयान को लेकर कहा कि नरेंद्र मोदी का कोई परिवार नहीं है, अगर उनका परिवार होता तो वह भी परिवार के साथ जाते। नरेंद्र मोदी का अपने परिवार के साथ कोई जुड़ाव नहीं है इसलिए वह अकेले जाते हैं। आनंद शर्मा का कहना है कि मोदी का पारिवारिक मूल्यों को लेकर कोई सम्मान नहीं है। शर्मा ने यह टिप्पणी पीएम मोदी के उस बयान के जवाब में कही जिसमें मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आईएनएस विराट का टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।
 



-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव बाद गठबंधन की संभावना पर कहा, हम मोदी जी और अमित शाह के अलावा केंद्र में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए समर्थन देंगे बशर्ते दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। आतिशी-गौतम गंभीर विवाद पर कहा कि आतिशी उच्च शिक्षित और सक्षम महिला हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम को विश्व स्तर पर चर्चा मिली है। मेरे समझ में नहीं आता कि भाजपा किसी महिला की उपलब्धियों को बर्दाश्त क्यों नहीं कर पाती है। 

-प्रयागराज में समाजवादी पार्टी नेता जया बच्चन और डिंपल यादव का रोड शो। 
 


-पीएम मोदी ने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो मसूद अजहर की ही तरह हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम पर भी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा भारत और भारतीयों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 




-राफेल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई शुरू। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्ष एक-एक घंटे अपनी बात रखें।  हम 4 बजे तक सुनवाई कर लेना चाहते हैं। 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में विपक्ष के उन पर लगाए गए राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने वाले आरोपों पर भी जवाब दिया। मोदी ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि हमने 1.5 करोड़ गरीबों को घर दिए। 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई। आयुष्मान भारत योजना लाए। मैं चाहता हूं कि कांग्रेस हमें चुनौती दे लेकिन पहले कांग्रेस को इन मुद्दों पर हमारे साथ बातचीत करनी चाहिए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ सकती है, इसलिए बिना तर्कों के साथ झूठ फैला रही है। भाजपा जनता के लिए उत्तरदायी है। हम सभी मुद्दों को जनता के बीच ले जाएंगे। 


-प्रधानमंत्री मोदी ने सैम पित्रोदा को उनके 1984 सिख दंगे पर दिए बयान को लेकर घेरा। मोदी ने कहा कि पित्रोदा के बयान से कांग्रेस की मानसिकता झलती है। ये सालों से हो रहा है। राजीव गांघी ने कहा था जब एक बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती है। उन्होंने कमनाथ को पंजाब का इंचार्ज बना दिया था जो कि अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। इसलिए पित्रोदा के बयान को व्यक्तिगत बयान नहीं मानना चाहिए। मोदी ने चंद्रबाबू नायडू पर भी हमलावर हुए। मोदी ने नायडू के विपक्षी नेताओं से मिलने को लेकर कहा कि पहले तीन चरणों में चंद्रबाबू नायडू और विपक्ष मोदी को गाली दे रहे थे। अब वह ईवीएम को गाली देने में लगे हुए। इसी तरह वे  चुनाव आयोग को भी गाली दे रहे हैं।

 




-भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने सैम पित्रोदा के 1984 सिख दंगों पर दिए बयान को लेकर संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि  पित्रोदा ने सिख भाई-बहनों की भावनाओं को आहत किया है

-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा, केरल में वाम दल, बंगाल में तृणमूल, आंध्र में तेदेपा और दिल्ली में आप को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा, अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में लौटे तो इसके जिम्मेदार राहुल गांधी होंगे।

- अलवर रेप केस मामले में भीम आर्मी का प्रदर्शन।



 

-दिल्ली में भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर, 1984 दंगों को लेकर ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
 



-प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए किसी की जान की कोई कीमत नहीं है। कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार ही संस्कार है। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा संस्कार ने रेवड़ी बांटना बंद किया है।  प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद का झूठ फैलाया। 

- पीएम मोदी का कहना है कि कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैम पित्रोदा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा गांधी परिवार के सबसे बड़े राजदार हैं। मोदी ने कहा कि 1984 को लेकर बयान देने वाले पित्रोदा का जीवन को लेकर कोई मूल्य नहीं है। मोदी ने कहा कि 1984 के कत्लेआम पर कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ। इस दंगे में कांग्रेस के नेताओं पर दंगे में शामिल होने और साजिश रचने का आरोप लगा। आज कह रही है हुआ तो हुआ। पूरी खबर पढ़ें

- हरियाणा के रोहतक में प्रधानमंत्री मोदी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि हरियाणा की धरती ने मुझे पाला है। इस धरती ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। भारत की अर्थव्यस्था दुनिया के छठे नंबर पर है। सबसे तेज मोबाइल फोन और ट्रेन भारत में ही बन रही है। भारत के पास स्पेस में भी सर्जिकल स्टाइक की क्षमता है।


-पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी का कहना है कि उन्होंने गौतम गंभीर के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। जल्द ही चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस से भी इस मामले में शिकायत की जाएगी। आतिशी ने कहा कि अगर गौतम गंभीर एक सशक्त महिला के साथ ऐसा कर सकते हैं तो दूसरी महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा?

 





-12 मई को होने वाले छठे चरण के मतदान के लिए पश्चिम बंगाल में सीआरपीएफ के आठ जवानों को नक्सल प्रभावित झाड़ग्राम के हर पोलिंग बूथ पर तैनात किया जाएगा। 




-चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता ओमकार सिंह मरकम को नोटिस थमाया है। यह नोटिस शहडोल कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की मौजूदी में ओमकार के सरकारी अधिकारी से मुलाकात को लेकर थमाया गया है। घटना 20 अप्रैल की है।

 





-कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि 20 से ज्यादा कांग्रेस विधायक सूबे की सरकार से खुश नहीं है। ऐसे में ये सारे विधायक किसी भी वक्त कोई निर्णय ले सकते हैं। इंतजार करिए और देखिए। 

 

 



 

 

-पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी भारती घोष को चार घंटे तक पुलिस हिरासत में रखने के मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। घोष आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं और उनकी गाड़ी से 1.13 करोड़ रुपए जब्त किए गए थे। 





-बसपा प्रमुख मायावती ने महागठबंधन पर जातिवादी होने के पीएम मोदी के आरोप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने खुद जातिवाद का अत्याचार झेला है, वह जातिवादी कैसे हो सकता है? पूरा देश जानता है कि वे(पीएम मोदी) जन्मजात ओबीसी नहीं है और न ही उन्होंने जातिवाद झेला है। इसलिए उन्हें महागठबंधन पर ऐसे आरोप नहीं लगाने चाहिए। 



-दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ अपमानजनक पर्चा बंटवाने के मामले में गौतम गंभीर को फिर से घेरा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि हमारा अपमान कर के भाजपा हमारे ही खिलाफ मानहानि की नोटिस करने की बात कह रही है? हम लोग आज उनके खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजने जा रहे हैं। 
 



 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में रैलियां करेंगे। पीएम मोदी हरियाणा के रोहतक में सुबह 11 बजे, हिमाचल प्रदेश के मंडी में दोपहर 02:20 बजे और पंजाब के होशियारपुर में शाम करीब चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा के हिसार और दादरी में जनसभाएं करेंगे। 

-यूपी में प्रियंका की ताबड़तोड़ रैली
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर और भदोही में जनसभाएं करेंगी। 

-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर सुबह करीब साढ़े नौ बजे और दोपहर डेढ़ बजे दो रोड शो करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed