फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 Political parties from 10 countries visiting India on BJP's invite to experience polls

BJP: भाजपा के निमंत्रण पर 10 देशों के 187 राजनीतिक प्रतिनिधि आएंगे भारत, लोकसभा चुनाव का लेंगे अनुभव

Wed, 01 May 2024 10:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 01 May 2024 10:31 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव का शुरुआती अनुभव लेने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के निमंत्रण पर 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारत की यात्रा पर आएंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Political parties from 10 countries visiting India on BJP's invite to experience polls
पीएम मोदी - फोटो : x/BJP4India

विस्तार

लोकसभा चुनाव में शुरू हो चुके हैं। भाजपा इस चुनाव में 400 सीटों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है। वहीं, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। देशभर में चल रहे लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को देखने और समझने के लिए पूरी दुनिया से लोग भारत आएंगे। भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने बताया कि भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार 10 देशों के कई राजनीतिक दल भाजपा के निमंत्रण पर एक से पांच मई तक भारत दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा नेताओं से करेंगे मुलाकात
लोकसभा चुनाव का शुरुआती अनुभव लेने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के निमंत्रण पर 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारत की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान यह लोग भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित भाजपा के कई नेताओं से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


इन देशों के प्रतिनिधि भारत आएंगे
डॉ. विजय चौथाईवाले ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, मॉरीशस, नेपाल, रूस, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और वियतनाम सहित 10 देशों से आने वाले प्रतिनिधि भारतीय चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ भाजपा की चुनाव अभियान रणनीतियों को समझने के लिए नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राजनीतिक दलों के नेता करेंगे दौरा
ऑस्ट्रेलिया की लिबरल पार्टी, वियतनाम की वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी, बांग्लादेश की अवामी लीग, इस्राइल की लिकुड पार्टी, युगांडा की नेशनल रेसिस्टेंस मूवमेंट, तंजानिया की चामा चा मापिनदुजी और रूस की यूनाइटेड रशिया पार्टी उन राजनीतिक दलों में शामिल हैं, जिनके प्रतिनिधि भारत आ रहे हैं। 

इसके अलावा, श्रीलंका के दो राजनीतिक दल श्रीलंका पोदुजना पेरामुना और यूनाइटेड नेशनल पार्टी के प्रतिनिधि भी इसका हिस्सा रहेंगे। वहीं, मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट, मॉरीशस लेबर पार्टी, मॉरीशस मिलिटेंट मूवमेंट और पार्टी मॉरिशियन सोशल डेमोक्रेट और नेपाली कांग्रेस, जनमत पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी) और नेपाल से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी उन अन्य दलों में शामिल हैं, जो भाजपा के निमंत्रण पर भारत के दौरा कर रहे।


यह यात्रा 'भाजपा को जानो' का हिस्सा
भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा कि यह यात्रा पार्टी के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम 'भाजपा को जानो' का हिस्सा है, जिसे नड्डा ने पिछले साल अपने 43वें स्थापना दिवस पर शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed