फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 Meghalaya Congress NPP challengers know details of seats news and updates

Meghalaya: शिलांग में कांग्रेस के सामने गढ़ बचाने की चुनौती, तुरा में तीन संगमाओं में जंग

Sun, 07 Apr 2024 03:38 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sun, 07 Apr 2024 03:38 PM IST
सार

  • कांग्रेस के विंसेंट पाला को मिल सकती है कड़ी टक्कर।
  • तूरा से अगाथा संगमा हैं इस समय सांसद।
  • पहली बार एनपीपी ने खड़े किए दोनों जगह से महिला प्रत्याशी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Meghalaya Congress NPP challengers know details of seats news and updates
मेघालय से सांसद अगाथा संगमा और विंसेट पाला। - फोटो : PTI/Social Media

विस्तार

पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में लोकसभा की दो सीटें (शिलांग और तुरा) हैं। मेघालय की दोनों ही सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीट रही हैं। तुरा सीट की बात करें तो चाहे कांग्रेस के समय में हो या फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस के गठन के बाद। यह सीट संगमा परिवार के पास ही रही। यहां से लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए संगमा सांसद रहे हैं। अब इस सीट पर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की अगाथा संगमा सांसद हैं। इस बार मेघालय लोकसभा चुनाव की सबसे खासियत बात यह है कि एनपीपी ने दोनों ही जगह से महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। इन दोनों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है।
विज्ञापन


मेघालय की दूसरी सीट है, शिलांग । यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। शिलॉन्ग सीट कांग्रेस का गढ़ रहा है। 1998 से कांग्रेस ने यहां पर कभी हार का सामना नहीं किया है। फिलहाल यहां से कांग्रेस के विंसेंट पाला सांसद हैं। ये दोनों ही सीटें आरक्षित हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार भाजपा ने मेघालय में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। भाजपा ने दोनों ही सीटों पर एनडीए गठबंधन के सहयोगी एनपीपी को दे दी है।
विज्ञापन


शिलांग से अम्पारीन लिंग्दोह देंगी पाला को चुनौती
शिलांग सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। यहां पर कांग्रेस का ही सांसद रहा है। 1998 से कांग्रेस इस सीट पर कभी हारी नहीं है। 2009, 2014 और 2019 से यहां से कांग्रेस के विंसेंट पाला सांसद हैं। पिछले तीन बार से लगातार शिलांग सीट से सांसद रहे विंसेंट पाला को चुनौती देने के लिए इस बार एनपीपी ने मेघालय सरकार में कैबिनेट मंत्री अम्पारीन लिंग्दोह को मैदान में उतारा है। उल्लेखनीय है कि लिंग्दोह के स्व. पिता पीटर जी मार्बानियांग 1989 से 1996 तक लोकसभा सांसद रहे हैं। इस बार पाला और लिंग्दोह में कड़ी टक्कर की देखी जा रही है। देखना यह होगा कि पाला अपना गढ़ बचा पाते हैं या फिर लिंग्दोह पहली बार लोकसभा की दहलीज पर कदम रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरा में तीन संगमाओं में होगा रोचक मुकाबला
इस बार तुरा में तीन संगमाओं में रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां से वर्तमान में एनपीपी की अगाथा संगमा सांसद हैं। अगाथा संगमा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा की बेटी और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की बहन हैं। 1991 से तुरा लोकसभा क्षेत्र पर संगमा परिवार का कब्जा रहा है। टीएमसी ने मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगमा के भाई जेनिथ संगमा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के कैंडिडेट सालेंग ए संगमा ने तुरा से ताल ठोक रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किस संगमा को लोकसभा पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed