फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 left parties Performance improves left candidates leading some seats EC trends

Lok Sabha Election 2024: वाम दलों के प्रदर्शन में आया सुधार, आठ से 10 सीटों पर आगे चल रहे लेफ्ट उम्मीदवार

Tue, 04 Jun 2024 01:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2024 01:55 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav Result: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) तमिलनाडु की दो सीटों- तिरुपुर और नागपट्टिनम से आगे हैं। हालांकि, बिहार के बेगूसराय में कांटे की टक्कर है। भाकपा के अबधेश कुमार रॉय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से लगभग 8,000 वोटों से पीछे हैं। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 left parties Performance improves left candidates leading some seats EC trends
Lok Sabha Chunav Result - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Lok Sabha Chunav Result: देश में पिछले काफी समय से वाम दल अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन 2024 लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपना प्रदर्शन सुधारा है। हालांकि, प्रदर्शन काफी मामूली है। मतगणना के रुझानों के अनुसार, वाम दल आठ से 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक माकपा सदस्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। बता दें, वर्तमान में संसद में माकपा के मात्र तीन सदस्य हैं। 

विज्ञापन

माकपा की ऐसी स्थिति
माकपा उम्मीदवार राजस्थान की सीकर सीट से आगे हैं। राजस्थान में बढ़त बनाकर पार्टी ने सभी को चौंका दिया है। माकपा उम्मीदवार अमरा राम भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती से 55,814 से अधिक मतों से आगे हैं। तमिलनाडु में माकपा ने दो सीटे- मदुरै और डिंडीगुल पर चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर ही पार्टी आगे है। वहीं, केरल में माकपा के अलाथुर के राधाकृष्णन कांग्रेस की राम्या हरिदास से 15,936 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। केरल के अटिंगल में मुकाबला जोरों का हैं। यहां माकपा उम्मीदवार वी जॉय 12 बजे के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस के अदूर प्रकाश से 600 वोटों से आगे हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में माकपा के मोहम्मद सलीम टीएमसी उम्मीदवार अबू ताहिर खान से लगभग 11,838 वोटों से पीछे हैं।

विज्ञापन

भाकपा की जानें स्थिति
वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) तमिलनाडु की दो सीटों- तिरुपुर और नागपट्टिनम से आगे हैं। हालांकि, बिहार के बेगूसराय में कांटे की टक्कर है। भाकपा के अबधेश कुमार रॉय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से लगभग 8,000 वोटों से पीछे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआई-एमएल की ऐसी स्थिति
सीपीआई-एमएल बिहार की तीन में से दो सीटों पर आगे है। बिहार के आरा में दोपहर तक सीपीआई-एमएल के सुदामा प्रसाद भाजपा के आरके सिंह से 18,000 से अधिक मतों से आगे थे, जबकि काराकाट में राजा राम सिंह एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा से लगभग 25,000 मतों से आगे थे। हालांकि, नालंदा में वामपंथी दल पीछे चल रहा था। भाजपा से निष्कासित और भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह काराकाट में तीसरे स्थान पर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed