फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha Election 2024: BJP 'Mahila Morcha' to reach out to women beneficiaries of govt schemes

महिलाएं संभालेंगी BJP का मोर्चा: लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए यह है योजना, पूरे देश में एक साथ चलेगी

Sun, 26 Feb 2023 03:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Feb 2023 03:11 PM IST
सार

भाजपा की महिला मोर्चा की प्रमुख वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि पार्टी की महिला शाखा मार्च में दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर एक पुरस्कार समारोह भी शुरू करेगी, जिसमें हर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Lok sabha Election 2024: BJP 'Mahila Morcha' to reach out to women beneficiaries of govt schemes
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां कांग्रेस समेत अधिकतर दल भाजपा को हराने के लिए विपक्षी एकता का आह्वान कर रहे हैं, वहीं भाजपा इस चुनौती के सामना मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कामों का ब्योरा देकर करने की तैयारी में है। भाजपा इस योजना के तहत पूरे देश में एक साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन

 

योजना के तहत भाजपा की महिला इकाई केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए सोमवार से देशभर में एक अभियान की शुरुआत करेगी। योजना का दूसरा उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं से जुड़ने उन्हें ने पार्टी से जोड़ने और एक साल में उनके साथ एक करोड़ सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


भाजपा की महिला मोर्चा की प्रमुख वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि पार्टी की महिला शाखा मार्च में दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर एक पुरस्कार समारोह भी शुरू करेगी, जिसमें हर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेल्फी लेने की कवायद महिलाओं से जुड़ने के पार्टी के प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की महिला शाखा की सदस्य हर जिले में महिला मतदाताओं से संपर्क करेंगी और उन्हें आवास से लेकर रसोई गैस, शौचालय और बैंक खाते खोलने तक विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में बताएंगी। अगर इन महिलाओं को इनमें से किसी भी योजना का लाभ मिला है, तो पार्टी के सदस्य उनसे उनके साथ सेल्फी लेने का अनुरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed