फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: who is Aplesh Thakor, congress-bjp Gujarat politics

लोकसभा चुनाव 2019: कौन हैं अल्पेश ठाकोर जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में हो सकते हैं शामिल?

Thu, 07 Mar 2019 02:38 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 07 Mar 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: who is Aplesh Thakor, congress-bjp Gujarat politics
अल्पेश ठाकोर

कांग्रेस विधायक और गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अल्पेश जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्हें सरकार में सीधे मंत्री बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं कौन हैं अल्पेश ठाकुर और कांग्रेस की राजनीति में कैसे हुआ उनका आगमन।

कौन हैं अल्पेश ठाकोर?

  • अल्पेश ठाकोर गुजरात के राधनपुर से कांग्रेस के विधायक हैं।
  • इन दिनों वह कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं और भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
  • अल्पेश ने साल 2011 में क्षत्रिय ठाकुर सेना की स्थापना की थी।
  • साल 2016 में उन्होंने अपने समुदाय में शराबबंदी के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया। 
  • अक्टूबर 2017 तक उनके संगठन के सदस्यों की संख्या 7,00,000 से ज्यादा हो चुकी थी।

कैसे आए राजनीति में ?

2015 में ठाकोर ने गुजरात सरकार से डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ती बनाने की मांग की थी। उसके एक साल बाद, ठाकोर ने राज्य में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक अभियान का नेतृत्व किया, जहां वर्तमान में भी निषेध लागू है।2016 में उन्होंने बयान दिया कि मेरी कोई राजनीतिक आकांक्षा नहीं है। उन्होंने कहा था कि न तो मैं चुनाव लड़ूंगा और न ही किसी राजनीतिक पार्टी की सदस्यता लूंगा।

विज्ञापन


हालांकि, गुजरात में चुनाव होने से पहले, ठाकोर कांग्रेस में शामिल हो गए और अंततः भाजपा की सोलंकी ठाकोर को लगभग 15,000 मतों से हराकर उत्तर गुजरात विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। अब कहा जा रहा है कि अल्पेश ठाकोर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed