फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: The population of transgender voters has increased in Jharkhand

झारखंड में छह साल में 34 फीसदी बढ़ी ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या, 2013 में सिर्फ 9 थे

Fri, 01 Mar 2019 10:24 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: The population of transgender voters has increased in Jharkhand
किन्नर समुदाय(File Photo) - फोटो : SELF

झारखंड में पिछले छह सालों में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या में 34 फीसदी इजाफा आया है। सूबे के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि साल 2013 के बाद से प्रदेश में ट्रांसजेंडर मतदाता बढ़े हैं। सूबे में 30  जनवरी 2019 तक कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2.19 करोड़ है। इनमें से ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 307 है, जबकि छह साल पहले ट्रांसजेंडर मतदाताओं की कुल संख्या नौ थी। 

विज्ञापन

पिछले दो सालों में ज्यादा बढ़े ट्रांसजेंडर वोटर्स

विनय कुमार चौबे का कहना है कि सूबे में ट्रांसजेंडर वोटर्स की संख्या में सबसे ज्यादा इजाफा साल 2017 और 2018 के दौरान हुआ है। इस दौरान प्रदेश में मतदान जागरुकता को लेकर कार्यक्रम हुए, जिसकी वजह से ट्रांसजेंडर्स वोटर्स की संख्या भी बढ़ी। उनका कहना है कि साल 2016 में प्रदेश में 29 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत थे। 2017 में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या बढ़कर 133 हुई और इसके एक साल बाद ही यह संख्या बढ़कर 290 पहुंच गई। 2019 में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 307 पहुंच गई।

विज्ञापन

जमशेदपुर और रांची में सबसे ज्यादा वृद्धि

विनय कुमार चौबे का कहना है कि झारखंड के दो जिलों जमशेदपुर और रांची में सबसे ज्यादा ट्रांसजेंडर मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है। इन जिलों में ट्रांसजेंडर वोटर्स के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया है ताकि उनका नाम निर्वाचन नामावली में शामिल किया जा सके। उनका कहना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 281 ट्रांसजेंडर मतदाताओं को पहली बार मतदान का अभ्यास भी कराया गया है। विनय का कहना है कि ट्रांसजेंडर समुदाय ने इस पहल का स्वागत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha election 2019: The population of transgender voters has increased in Jharkhand
File Photo - फोटो : PTI

'चुनाव आयोग करे ऐसा प्रावधान ताकि आसानी से लड़ सकें चुनाव'

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। सूबे के ट्रांसजेंडर समुदाय से आने वाली नरगिस का कहना है कि राजनीतिक पार्टियों को पहले ही थर्ड जेंडर को मतदान का अधिकार दे देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वह ट्रांसजेंडर्स समुदाय के मतदान के अधिकार के लिए चुनाव आयोग और सरकार को धन्यवाद करना चाहती हैं, जिनकी वजह से हमारे समुदाय को मत का अधिकार मिल सका। 

नरगिस का कहना है कि ट्रांसजेंडर्स को चुनाव लड़ने का मौका भी मिलना चाहिए ताकि वो समाज के विकास में अपनी भूमिका निभा सके। उनका कहना है कि वह चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन यह उनके लिए संभव नहीं है क्योंकि उनके पास इतना पैसा नहीं है। नरगिस का कहना है कि चुनाव आयोग को ऐसे विशेष प्रावधान करने चाहिए ताकि ट्रांसजेंडर समुदाय आसानी से चुनाव भी लड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed