फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Swamy raises question on Rahul citizenship, Home ministry issues notice

राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता पर केंद्र ने मांगा जवाब, कांग्रेस ने बताया जन्मजात भारतीय

Tue, 30 Apr 2019 10:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 30 Apr 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Swamy raises question on Rahul citizenship, Home ministry issues notice
राहुल गांधी- सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है। उनकी शिकायत पर गृहमंत्रालय ने उन्हें नोटिस भेजा है। जिसपर उन्हें 15 दिनों के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। इसे लेकर स्वामी ने ट्वीट भी किया है।

विज्ञापन


स्वामी ने ट्वीट करते हुए पूछा, 'क्या गृह मंत्रालय ने आज मेरी शिकायत पर नोटिस जारी किया है?' हालांकि उन्होंने ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लेकर जिक्र नहीं किया है बल्कि उनपर तंज कसा है। वहीं नागरिकता को लेकर भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष पर हमलावर हो गई है और उसका कहना है कि राहुल को आरोपों पर सफाई देना चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी की नागरिकता पर इससे पहले भी सवाल उठाए गए थे। उनके अमेठी में नामांकन के खिलाफ आपत्ति जताई गई थी। उनकी नागरिकता और डिग्री पर सवाल उठाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुव लाल कौशल ने नामांकन रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल पर आरोप लगाया गया था कि उनका असली नाम राउल विंची है। साथ ही उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। वकील ने आरोप लगाया था कि राहुल ने दस्तावेजों में इंग्लैंड की अपनी कंपनी का जिक्र नहीं किया है।हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार के दावों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया था और उनके नामांकन को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

गृह मंत्रालय के पत्र में क्या लिखा है

गृह मंत्रालय ने पत्र में कहा कि उसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से अर्जी मिली है। जिसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल थे। मंत्रालय के अनुसार, स्वामी का कहना है कि ब्रिटिश कंपनी के 10 अक्टूबर, 2005 और 31 अक्टूबर, 2006 को भरे गए वार्षिक टैक्स रिटर्न में गांधी की जन्म तिथि 19 जून, 1970 बताई गई है। उसमें गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है। इसके अलावा 17 फरवरी, 2009 को इस कंपनी की अर्जी में भी आपकी नागरिकता ब्रिटिश बताई गई है। आपसे अनुरोध किया जाता है कि इस संबंध में आप एक सप्ताह के भीतर अपना तथ्यात्मक रूख मंत्रालय के समक्ष स्पष्ट करें।

दो बार शिकायत

स्वामी ने राहुल की नागरिकता को लेकर सबसे पहले 21 सितंबर 2017 को शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने 29 अप्रैल 2019 को दोबारा पत्र लिखा। पत्र में स्वामी ने राहुल के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है।  

कांग्रेस ने राहुल को बताया जन्मजात भारतीय

कांग्रेस ने भाजपा नेता के आरोपों का खंडन किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, '‘पूरी दुनिया जानती है कि राहुल जन्मजात भारतीय नागरिक हैं। मोदी जी के पास बेरोजगारी, कृषि संकट और कालेधन के मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। ऐसे में वह ध्यान भटकाने के लिए अपनी सरकार के माध्यम से फर्जी विमर्श गढ़ रहे हैं।’

राजनाथ ने कहा- चुनाव से जोड़कर न देखें

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को गृह मंत्रालय ने जो नोटिस भेजा है उसे चुनाव से जोड़कर न देखा जाए। यह एक प्रक्रिया के तहत किया गया है। यदि कोई सांसद इस तरह के सवाल उठाता है तो उसपर नोटिस संबंधित व्यक्ति को भेजा जाता है। उसी आलोक में इसे देखा जाना चाहिए।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed