फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Sitharam surprised Tharoor by dropping to see him in hospital

घायल शशि थरूर से अस्पताल मिलने पहुंचीं निर्मला सीतारमण, ट्वीट कर जताया आभार

Tue, 16 Apr 2019 02:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 16 Apr 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Sitharam surprised Tharoor by dropping to see him in hospital
शशि थरूर -निर्मला सीतारमण - फोटो : Twitter

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा उम्मीदवार शशि थरूर इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को एक मंदिर में पूजा करते समय वह घायल हो गए थे और उनके सिर पर छह टांके लगे थे। मंगलवार की सुबह वह उस समय हैरान हो गए जब उनसे मिलने के लिए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं।

विज्ञापन


रक्षामंत्री केरल में चुनाव अभियान कर रही हैं। वह अचानक से उस अस्पताल पहुंच गईं जहां शशि थरूर भर्ती हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'सीतारमण के स्वभाव ने मुझे काफी छुआ जो अपने व्यस्त चुनावी अभियान से समय निकालकर मुझसे मिलने के लिए अस्पताल आईं। भारतीय राजनीति में यह शिष्टाचार का दुर्लभ गुण है। उन्हें ऐसा करते हुए देखकर अच्छा लगा।'
विज्ञापन

 

कांग्रेस नेता को लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता सी दिवाकरन ने फोन करके सलाह दी थी। इसके बारे में ट्वीट करते हुए थरूर ने लिखा, 'अपने एलडीएफ प्रतिद्वंद्वी सी शिवकरन का बहुत आभारी हूं जिन्होंने आज सुबह मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से बात करके यह आश्वस्त किया है कि मैं ठीक हो जाऊंगा। उन्होंने मुझे हतोत्साहित न होने के लिए कहा है। मैं नहीं हूं।'


सोमवार को शशि थरूर थुलाभरम की रस्म करते हुए घायल हो गए थे। इस धार्मिक प्रथा के दौरान भगवान को किसी शख्स के वजन के बराबर कोई चीज चढ़ाई जाती है। थरूर अपने वजन के बराबर केले अर्पित कर रहे थे तभी मंदिर का तराजू टूट गया और उनके सिर और पैर में चोट लग गई।

उन्हें प्रारंभिक इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल लेकर जाया गया। जहां से उन्हें सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहां कांग्रेस नेता प्रचार कर रहे थे। उन्होंने प्रचार अभियान की शुरुआत करने से पहले काजाखुट्टम निर्वाचन क्षेत्र में थुलाभरम किया। चुनाव में उनके खिलाफ मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और भाजपा उम्मीदवार कुम्मनम राजशखेरन खड़े हैं। उनके क्षेत्र में 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed