राहुल गांधी संग चर्चा के बाद बोले जेडीएस प्रमुख देवगौड़ा- कर्नाटक में हम 10 सीटों पर लड़ेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कर्नाटक में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जनता दल सेक्यूलर प्रमुख एचडी देवगौड़ा से मिले। बुधवार सुबह करीब 10 बजे राहुल गांधी दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंचे थे। राहुल गांधी संग चर्चा के बाद देवगौड़ा ने 10 सीटों पर दावा ठोका है। हालांकि अभी इसपर कांग्रेस की मुहर नहीं लगी है।
JDS leader and former Prime Minister HD Deve Gowda after his meeting with Rahul Gandhi over seat-sharing in Karnataka for LS polls: There are 28 seats in all. I have clinched 10 seats. Final decision will be taken after Rahul Gandhi discusses it with KC Venugopal and Danish Ali. pic.twitter.com/v1ApEuGr6w
— ANI (@ANI) March 6, 2019
देवगौड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के साथ मीटिंग सीट बंटवारे को लेकर थी। 28 में से 10 सीटों पर हमारा कब्जा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और दानिश अली से चर्चा करने के बाद अंतिम निर्णय लेंगे।
कर्नाटक में कांग्रेस का जेडीएस के साथ गठबंधन हुआ है। कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटें हैं, जिनका कांग्रेस और जेडीएस के बीच फाइनल बंटवारा होना बाकी है। कर्नाटक में फिलहाल कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार है और एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री हैं। लोकसभा चुनाव भी दोनों दल साथ मिलकर लड़ेंगे। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस सभी सहयोगी दलों के साथ तालमेल बिठाने में लगी हुई है।
इससे पहले पिछले सप्ताह भी दाेनाें पार्टियों ने सीटों के बंटवारे बातचीत की थी, लेकिन कुछ तय नहीं हो सका था। जेडीएस कुल 28 में से 12 सीटें मांग रही थी। बाद में जेडीएस प्रमुख देवगौड़ा ने कुछ कम सीटों पर भी राजी होने के संकेत दिए थे।