फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: Rahul Gandhi in Ranchi, Jharkhand, Amit shah in Madhya pradesh

चुनावी हलचल: एक करोड़ बाइक के साथ देशभर में भाजपा की संकल्प रैली, राहुल गांधी की झारखंड में रैली

Sat, 02 Mar 2019 09:39 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Rahul Gandhi in Ranchi, Jharkhand, Amit shah in Madhya pradesh
Amit shah and Rahul Gandhi - फोटो : twitter

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की रैलियों, बैठकों और जनसभाओं का दौर एक बार फिर से तेज हुआ है। शनिवार को भाजपा और कांग्रेस की अलग-अलग रैलियां होंगी। झारखंड के रांची में राहुल गांधी की रैली होगी, जहां वे महागठबंधन के नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे। वहीं, दूसरी ओर देश भर में भाजपा बाइक रैली निकालेगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी रांची के मोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करेंगे। वह विशेष विमान से दोपहर डेढ़ बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वह झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मंच साझा करेंगे। पड़ोसी राज्य बिहार की तरह झारखंड में भी अबतक महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


भाजपा पूरे देश में एक साथ बाइक रैली निकालेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश के उमरिया से इस मोटरसाइकिल का नेतृत्व करेंगे। पार्टी का दावा है कि इस रैली में एक करोड़ से अधिक मोटरसाइकिलें भाग लेंगी और यह रैली एक विश्व रिकॉर्ड बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने अमर उजाला को बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल की हर विधानसभा से रैलियां निकाली जाएंगी। हर बूथ से कम से कम पांच मोटरसाइकिल इस रैली में भाग लेंगी। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल इन रैलियों का नेतृत्व करेंगे। देश भर के 4120 विधानसभाओं में 3500 से अधिक जगहों पर यह बाइक रैली निकाली जाएंगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed