फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: Rahul gandhi hits out at PM Modi in gandhinagar rally in Gujrat

आम चुनाव 2019: राहुल बोले- लोकसभा चुनाव में सच की जीत होगी, मोदी और नफरत की हार होगी 

Tue, 12 Mar 2019 08:00 PM IST
अजय सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Tue, 12 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Rahul gandhi hits out at PM Modi in gandhinagar rally in Gujrat
गांधीनगर रैली में राहुल गांधी - फोटो : twitter@congress
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी, किसानों की समस्या, नोटबंदी, जीएसटी और आतंकी मसूद अजहर की वर्षों पहले हुई रिहाई के मुद्दों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में सच की जीत होगी और मोदी एवं नफरत की हार होगी। कांग्रेस की एक जनसभा में गांधी ने यह भी कहा कि एक तरफ हर जगह नफरत फैलाई जा रही है और लोगों को बांटा जा रहा है और दूसरी तरफ यह सरकार 15 सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ नफरत है यानी गोडसे है। दूसरी तरफ प्यार है यानी महात्मा गांधी और गुजरात का इतिहास है। जीत महात्मा गांधी की होगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि इस चुनाव में सच्चाई की जीत होने वाली है और नरेंद्र मोदी और नफरत की हार होने वाली है। कुछ शक्तियां इस देश को कमजोर करने में लगी हैं। इतिहास में पहली बार चार न्यायाधीश संवाददाता सम्मेलन कर कहते हैं कि उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। वे न्यायाधीश लोया का नाम लेते हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की हर संस्था पर आक्रमण किया जा रहा है। लोगों को बांटा जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है। असली मुद्दे कई हैं। सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। आज अलग-अलग प्रदेशों में युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी 15 सबसे अमीर लोगों के साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करते हैं, लेकिन किसानों का एक रुपये कर्ज माफ नहीं करते हैं। फसल बीमा योजना का फायदा भी उन्ही 15 लोगों की कंपनियों के पास चला जाता है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में हमने 10 दिनों के भीतर कर्जमाफी की बात की थी। हमने सरकार बनने के दो दिनों के अंदर कर्ज माफ कर दिया। दुख होता है कि गुजरात में किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए। नरेंद्र मोदी जी ने बिना किसी से पूछे नोटबंदी की। गुजरात के छोटे दुकानदार जो रीढ़ की हड्डी है उसे एक दिन में तोड़ दिया। करोड़ों लोगों को बेरोजगार किया। वह कहते हैं कि कालेधन के खिलाफ लड़ाई्र लड़ रहा हूं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आपने बैंकों के बाहर लगी लाइन में नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, अनिल अंबानी या किसी कालेधन वाले को देखा। 

 

गब्बर सिंह टैक्स नहीं आया समझ

राहुल गांधी ने कहा, गब्बर सिंह टैक्स लागू कर दिया। गुजरात में अब तक छोटे दुकानदारों को जीएसटी समझ नहीं आया है। हमारी सरकार बनने जा रही है। हम सरकार बनने के बाद जीएसटी में सुधार कर एक स्लैब वाला जीएसटी दे देंगे। 

उन्होंने आरोप लगाया, मोदी जी यह नहीं बताते कि उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं किया, किसानों के लिए कुछ नहीं किया। 2014 के चुनाव में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नहीं बनाओ, चौकीदार बनाओ। अब जिससे पूछिए कि चौकीदार क्या तो जवाब मिलता है कि चोर है। कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल का मुद्दा उठाते हुए दावा किया, मोदी जी हर राज्य में जाकर बोलते हैं कि मैं देशभक्त हूं। वायुसेना की प्रशंसा करते हैं, लेकिन वह यह नहीं बताते कि उसी वायुसेना से 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी की जेब में डाला है। 

उन्होंने कहा, जिस मिराज ने पाकिस्तान में बम गिराए उसे एचएएल ने बनाया था। उसी एचएएल को राफेल विमान को ठेका नहीं दिया गया। यह ठेका अनिल अंबानी को दिया जो कागज का जहाज भी नहीं बन सकता।  पुलवामा में मसूद अजहर ने हमला किया। मैं नरेंद्र मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या भाजपा की सरकार और वाजपेयी की सरकार मसूद अजहर को कंधार नहीं पहुंचाया। अजीत डोभाल उसे लेकर गए थे। उन्होंने दावा किया कि जिस दिन पाकिस्तान के साथ तनाव था उसी दिन नरेंद्र मोदी ने अपने मित्र को पांच हवाई अड्डे बेच दिए।

मसूद अजहर पर भाजपा को घेरा 

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वाजपेयी सरकार के समय रिहा किए जाने के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और भाजपा पर फिर हमला बोला और आरोप लगाया कि इस आतंकी को कांग्रेस की सरकार ने पकड़ा था, लेकिन भाजपा सरकार ने इस आतंकी को छोड़ दिया तथा डोभाल ‘एस्कॉर्ट’ बनकर उसे कंधार ले गए थे।

उन्होंने गांधीनगर की रैली में कहा, मसूद अजहर ने पुलवामा में हमला कराया। मैं नरेंद्र मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि अजहर को जेल से निकालकर किसने पाकिस्तान भेजा? भाजपा की सरकार ने, वाजपेयी की सरकार ने मसूद अजहर को विशेष विमान में बैठाकर, पैसा देकर कंधार पहुंचाया। मोदी जी, आपके जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं वो हवाई जहाज में मसूद अजहर के साथ एस्कॉर्ट बनकर कंधार गए। आप देशभक्ति की बात करते हैं तो बताइए कि आपकी सरकार ने पाकिस्तान भेजा । मसूद अजहर को कांग्रेस की सरकार ने पकड़ा था और उसे जेल में डाला था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed