फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Narendra Modi hits out at Chandrababu naidu in Andhra Pradesh Kurnool rally

पीएम मोदी का चंद्रबाबू नायडू पर तंज, यू टर्न बाबू बताया

Fri, 29 Mar 2019 10:21 PM IST
अमित मंडल भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद Published by: अमित मंडल Updated Fri, 29 Mar 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Narendra Modi hits out at Chandrababu naidu in Andhra Pradesh Kurnool rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोलते हुए उन्हें यू टर्न बाबू करार दिया और कहा कि उनकी मंशा राज्य के विकास की नहीं है। प्रधानमंत्री ने यहां चुनाव रैली में उमड़ी जबरदस्त भीड़ को संबोधित करते हुए केंद्र पर राज्य की अनदेखी के नायडू के आरोपों को खारिज किया।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव साथ साथ कराए जा रहे हैं। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के लिए और 175 विधानसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के लिए राजग सरकार की विभिन्न पहलों को गिनाते हुए मोदी ने कहा कि उनके शासनकाल के दौरान ही विजाग चेन्नई औद्योगिक गलियारे को हरी झंडी दिखाई गई और राष्ट्रीय सामुद्रिक प्रौद्योगिकी संस्थान को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि यह चौकीदार ही था जिसने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग (आईआईपी) को मंजूरी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले आपके एक वोट ने मुझे प्रधानमंत्री बनाया था। आपका प्रधान सेवक निस्वार्थ भाव से देश के लोगों के लिए दिन रात काम कर रहा है । चौकीदार ने हमेशा राज्य का हित अपने दिमाग में रखा है । मोदी ने यह भी याद दिलाया कि राजग सरकार ने ही अनंतपुर में पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय को मंजूरी दी थी ।

उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्र बाबू नायडू को केंद्रीय योजनाओं पर राज्य सरकार का स्टीकर चिपकाने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि निश्चित रूप से मैं और अधिक काम कर सकता था। मुझे बस राज्य सरकार के सहयोग की आवश्यकता थी। मैंने अपनी तरफ से सभी प्रयास किए लेकिन जो व्यक्ति (नायडू) सरकार चला रहा है, उसका इरादा आंध्र प्रदेश का विकास नहीं है । 

नायडू पर भ्रष्टाचार और वंशवाद का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 11 अप्रैल को चुनाव की तारीख से राज्य के विकास के दोहरे इंजन की शुरूआत होगी जब केंद्र और राज्य, दोनों स्थानों पर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश में नई राजधानी के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। 

मोदी ने हमलावर अंदाज में कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों को पता है कि किसकी झोली भर रही है। जब यह चौकीदार खातों के बारे में पूछता है तो यू टर्न बाबू आंध्र प्रदेश के विकास से यू टर्न ले लेते हैं और राजग से निकल जाते हैं ।

नायडू ने पिछले साल मार्च में राजग के साथ गठबंधन तोड़ दिया था और केंद्र पर आरोप लगाया था कि राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने के वादों का सम्मान नहीं कर रहा है ।

कांग्रेस के साथ दोस्ती के लिए तेदेपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि नायडू को ऐसे मित्र मिले हैं जो जमानत पर हैं। प्रधानमंत्री का इशारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी की ओर था जो नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं ।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तेलंगाना के लोगों से कहा कि वे नए भारत के लिए मतदान करें और इससे राज्य के लोगों को भी फायदा होगा। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि देश के नागरिक बिना किसी भय के आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि चौकीदार सतर्क है। मोदी ने महबूबनगर में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर भी निशाना साधा। पिछले साल विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद भी कैबिनेट गठन में देरी को लेकर मोदी ने चंद्रशेखर राव पर हमला बोला और कहा कि वह किसी ज्योतिषी से प्रभावित रहे होंगे।

राव के बारे में कहा जाता है कि वह धार्मिक रीति-रिवाजों और ज्योतिष में खासा यकीन रखते हैं। मोदी ने राव को वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति का चेहरा बताया। लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद यहां अपनी पहली चुनावी सभा में मोदी ने कहा कि तमाम आलोचनाओं के बाद भी वह लोगों के आशीर्वाद के कारण विकास के अपने एजेंडे पर आगे बढ़ते रहे हैं। भाजपा यहां की सभी 17 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से मुझे सभी प्रकार के दबावों को झेलने में मदद मिली। यही कारण है कि मैं निर्णय लेने वाली सरकार चला सका। मोदी ने जोर दिया कि राजग सरकार ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान महिलाओं तथा किसानों की सुरक्षा सहित अन्य चीजों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि वह स्वच्छता से लेकर अंतरिक्ष तक विभिन्न क्षेत्रों में कठोर परिश्रम कर रहे हैं। वह जाहिर तौर पर मिशन शक्ति का जिक्र कर रहे थे जिसके तहत भारत ने अंतरिक्ष में उपग्रह को मार गिराने की क्षमता हासिल की है। 

मोदी ने कहा कि 11 अप्रैल को आप किसी सांसद या प्रधानमंत्री के लिए मतदान नहीं करेंगे बल्कि एक नए भारत के लिए मत देंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed