फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Mayawati Akhilesh Ajit Singh joint rally Saharanpur Deoband

देवबंद की महारैली में बोले अखिलेश-मायावती, मुस्लिम समाज अपने वोट बंटने न दे, चुनाव आयोग सख्त

Sun, 07 Apr 2019 07:59 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sun, 07 Apr 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Mayawati Akhilesh Ajit Singh joint rally Saharanpur Deoband
देवबंद में सपा-बसपा-रालोद की महारैली - फोटो : SP Twitter
बसपा अध्यक्ष मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह की पहली साझा रैली हुई सहारनपुर के देवबंद में। जहां गठबंधन के तीनों महारथी, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। 
विज्ञापन

साझा रैली की 10 बड़ी बातें:

  1. मायावती ने अपने भाषण में कहा- मोदी आज की भीड़ देखेंगे तो घबरा जाएंगे। भाजपा जाने वाली है, गठबंधन आने वाला है।
  2. मायावती ने आगे जोड़ा- पीएम मोदी ने सरकारी खजाने को लुटाया। अच्छे दिन के वादे से भाजपा ने लोगों को गुमराह किया। भाजपा का कोई नाटक काम नहीं आएगा। कांग्रेस गलत नीतियों के कारण हारी।
  3. विज्ञापन
  4. मायावती-भाजपा और कांग्रेस को चुनाव के वक्त ही गरीबों की याद आती है। सबका साथ-सबका विकास सिर्फ जुमलेबाजी है। कांग्रेस की 72 हजार देने वाली योजना भी गरीबों पर निशाना है। पिछली सरकार ने गरीब का मजाक बनाया। 
  5. विज्ञापन
    विज्ञापन
  6. मायावती- मुस्लिम समाज के लोगों से आग्रह है कि कांग्रेस इस लायक नहीं है कि वह भाजपा को टक्कर दे सके। कांग्रेस ने जगह-जगह ऐसे लोगों को उतारा है, जिससे भाजपा के लोगों को फायदा पहुंचे। मुस्लिम समाज, आप लोगों को अपना वोट नहीं बांटना चाहिए।
  7. बसपा सुप्रीमो ने ईवीएम पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी न हो तो गठबंधन की जीत होगी।
  8. अखिलेश ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि सराब बोलने वाले लोग खुद नशे में हैं। ये महामिलावट नहीं महापरिवर्तन का समय है।
  9. अखिलेश यादव: महामिलावट नहीं ये महापरिवर्तन का गठबंधन है। एक-एक चौकीदार की चौकी छीन लेंगे।
  10. अखिलेश ने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि जैसी भाजपा है, वैसी ही कांग्रेस है। इनकी नीतियां एक जैसी हैं। आप ध्यान रखें कि वोट घटने ना पाए और बंटने ना पाए। 
  11. अखिलेश ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियां एक जैसी हैं। 
  12. रालोद के मुखिया अजित सिंह ने कहा, "मोदी साहब ने वादा किया था, हरेक आदमी की जेब में 15 लाख पहुंचेंगे। देश के पीएम झूठ बोलते हैं? न, ये कभी झूठ नहीं बोलते, ये कभी सच नहीं बोलते।"
मायावती का भाषण अब चुनाव आयोग की रडार पर आ गया है। दरसअल, मायावती और अखिलेश दोनों ने ही मुस्लिम मतदाताओं से कांग्रेस की बजाय गठबंधन के लिए वोट करने की अपील की थी। मुख्य चुनाव अधिकारी एल. वेंकटेश्वरलु ने स्थानीय प्रशासन से इस बाबत रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed