फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Income Tax seize 2.3 crore rupees from spare tyre inside car

कार के अंदर रखे टायर में छुपाकर रखे थे 2.3 करोड़ रुपये, वीडियो वायरल

Sun, 21 Apr 2019 11:34 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 21 Apr 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Income Tax seize 2.3 crore rupees from spare tyre inside car
टायर के अंदर छुपाकर रखे थे 2.3 करोड़ रुपये - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव के दो चरणों के लिए मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग और एजेंसियां चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से करवाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। राजनीतिक पार्टियां तय सीमा के अंदर ही धन का इस्तेमाल करें ऐसा सुनिश्चित किया जा रहा है। यही वजह है कि रोजाना अलग-अलग शहरों में आयकर विभाग के छापे पड़ रहे हैं।  

विज्ञापन


इन छापों में बहुत बड़ी संख्या में पैसे बरामद किए जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि आयकर विभाग की मुस्तैदी को देखते हुए लोगों ने भी पैसे छुपाने के नए-नए तरीके ढूंढ लिए हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बंगलूरू में देखने को मिला। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि आयकर विभाग की नजर एक कार पर पड़ी जो बंगलूरू से शिवमोगा जा रही थी। अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए जब कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो वह हैरान रह गए। उन्हें कार में एक टायर मिला जिसमें भारी संख्या में नकदी को छुपाकर रखा गया था। टायर में एक बड़ा छेद करके उसमें से 2.3 करोड़ रुपये निकाले गए। इन पैसों को विभाग ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed