{"_id":"5cb7f739bdec22764d2706c0","slug":"lok-sabha-election-2019-google-makes-doodle-on-second-phase-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण के मतदान के लिए भी गूगल ने बनाया डूडल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण के मतदान के लिए भी गूगल ने बनाया डूडल
Thu, 18 Apr 2019 09:34 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
गूगल डूडल
- फोटो : Google
सर्च इंजन गूगल ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं को वोट डालने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए गुरुवार को भी डूडल बनाया। यह डूडल भी पहले चरण में बनाए डूडल की तरह ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सर्च इंजन के मुख्य पृष्ठ पर अंग्रेजी में नीले, लाल, पीले और हरे रंग में गूगल लिखा है। गूगल के हिज्जे के तीसरे अक्षर (अंग्रेजी के) ‘ओ’ पर एक उंगली दिख रही है, जिसके नाखून पर स्याही लगी है। भारत में वोट डालने के बाद यह स्याही मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है। मतगणना 23 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन