{"_id":"5ca33609bdec22144b7f01cc","slug":"lok-sabha-election-2019-former-navy-chief-written-a-letter-against-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की 'मोदीजी की सेना' टिप्पणी पर पूर्व नौसेना प्रमुख ने लिखा चुनाव आयोग को खत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम योगी की 'मोदीजी की सेना' टिप्पणी पर पूर्व नौसेना प्रमुख ने लिखा चुनाव आयोग को खत
Tue, 02 Apr 2019 03:57 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 02 Apr 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल लक्ष्मीनारायण रामदास ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'मोदीजी की सेना' वाली टिप्पणी पर चुनाव आयोग को खत लिखा है। 30 मार्च को गाजियाबाद में आयोजित एक रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना को 'मोदीजी की सेना' कहा था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Former Navy Chief Admiral L. Ramdas has written a letter to the Election Commission of India on Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath referring to the Indian Army as 'Modi ki sena' during a public rally in Ghaziabad on March 30.
— ANI (@ANI) April 2, 2019
इस मामले में चुनाव आयोग ने भी डीएम से ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग की है। आयोग ने जिला निर्वाचन एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद को निर्देश दिया कि वो मंगलवार की सुबह तक रविवार को हुई सीएम की सभा का वीडियो रिकॉर्डिंग मुहैया कराएं।
वहीं जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि सभा से जुड़ी ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग निकलवा ली गई हैं। निर्धारित समय अवधि में आयोग को उपलब्ध करा दी जाएंगी। आयोग ने योगी द्वारा सेना संबंधी दिए बयान पर आपत्ति जताई है।
दरअसल, सीएम ने रविवार को गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार जनरल वीके सिंह की चुनावी सभा में कहा था कि पिछली सरकारों के समय आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब मोदी की सेना आतंकियों को गोली खिला रही है।
भारतीय सेना को मोदी की सेना बताने पर राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई। सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि चुनाव के समय सेना का राजनीतिकरण किया जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने विपक्षी दलों की आपत्ति के बाद गाजियाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की।