फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Congress manifesto Rahul Gandhi big announcements

ये हैं कांग्रेस के घोषणापत्र 'जन आवाज' की बड़ी बातें, राजद्रोह की धारा खत्म करने का वादा

Tue, 02 Apr 2019 03:58 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 03:58 PM IST
सार

  • कांग्रेस का घोषणापत्र जारी

  • कांग्रेस ने घोषणापत्र को नाम दिया- जन आवाज

  • 'गरीबी पर वार, हर साल 72 हजार'

  • मनरेगा के तहत 100 की बजाय 150 दिन का रोजगार

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Congress manifesto Rahul Gandhi big announcements
कांग्रेस का घोषणापत्र जारी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने, लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। जन-आवाज नाम से जारी घोषणापत्र में राजद्रोह की धारा 124ए को हटाने का वादा किया गया है। कहा गया कि इस कानून की प्रासंगिकता खत्म हो गई है और अब इसकी जरूरत नहीं रह गई है। 

विज्ञापन


घोषणापत्र के कवर पेज पर लिखा गया है- हम निभाएंगे

राहुल गांधी ने कहा कि घोषणापत्र को बंद दरवाजों के पीछे नहीं जनता के बीच जाकर तैयार किया है। जिस तरह कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में पांच उंगलियां है, इसी तरह हमारे घोषणापत्र में पांच बड़ी बातों का जिक्र है। किसान और रोजगार इस देश में सबसे बड़े मुद्दे हैं। 
विज्ञापन

घोषणापत्र की बड़ी बातें

  • हर साल 20 फीसदी गरीबों को न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा।
  • मार्च 2020 तक 22 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।
  • हिंसक भीड़ पर रोक लगाएंगे, लोकसभा में नया कानून लाएंगे।
  • युवाओं को पक्का रोजगार मिलेगा।
  • जीएसटी को आसान बनाया जाएगा।
  • मनरेगा में 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन रोजगार गारंटी की जाएगी।
  • 3 साल तक नए कारोबारों को किसी मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।
  • ग्राम पंचायत में 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
  • जीडीपी का 6 फीसदी हिस्सा शिक्षा के लिए खर्च होगा।
  • किसान कर्ज न चुका पाएं तो आपराधिक मामला नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed