लोकसभा चुनाव: पहले चरण में 27 फीसदी कांग्रेस और 19 फीसदी भाजपा प्रत्याशी हैं दागी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार 11 अप्रैल को मतदान शुरू हो चुका है। भ्रष्टाचार और अपराध से निपटने का दावा करने वाली पार्टियों ने इस बार भी कई आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पहले चरण में कांग्रेस ने जहां 27 फीसदी तो भाजपा ने 19 फीसदी ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) इंडिया की रिपोर्ट में दी गई है। पहले चरण में मैदान में उतरे 213 आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों में 146 पर संगीन अपराध के मामले हैं। 12 सजायाफ्ता और 25 पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। इन उम्मीदवारों में चार पर अगवा करने और 12 पर महिलाओं के प्रति अपराध का मुकदमा दर्ज है।
जहां तक पार्टियों का सवाल है पहले चरण में भाजपा और कांग्रेस 83-83 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें से कांग्रेस ने 35 सीटों पर और भाजपा ने 30 सीटों पर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें कांग्रेस के 22 और भाजपा के 16 उम्मीदवारों पर संगीन मामले हैं। एनसीपी के दो उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इसी तरह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 32 सीटों में से आठ पर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार हैं। टीडीपी के 25 में से चार, टीआरएस के 17 में पांच और वाईएसआरसीपी के 25 में 13 अपराध से जुड़े उम्मीदवार हैं। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के आठ में से तीन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। टीएमसी अकेली ऐसी पार्टी है जिसके किसी उम्मीदवार पर कोई मामला दर्ज नहीं है।
एडीआर ने राज्यवार आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों का विश्लेषण किया है। पहले चरण में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां के उम्मीदवारों को देखा जाए तो सबसे ज्यादा दागी नेता बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप के हैं। इन चार राज्यों में 33 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर में आपराधिक छवि वाले सबसे कम केवल तीन फीसदी उम्मीदवार मैदान में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.