फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha Election 2019: BJP list of 29 candidates in UP, 6 MP donot get ticket

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी की 29 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा के 6 सांसदों का पत्ता साफ

Wed, 27 Mar 2019 02:28 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 27 Mar 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019: BJP list of 29 candidates in UP, 6 MP donot get ticket
बीजेपी

भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए जारी चौथी सूची में 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। उम्मीद के मुताबिक मुरली मनोहर जोशी समेत 6 सांसद टिकट पाने में नाकाम रहे। कानपुर में पार्टी ने जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले सोमवार देर रात जारी की गई सूची में हाथरस सीट पर निवर्तमान सांसद राजेश दिवाकर की जगह राजीव सिंह वाल्मिकी को उम्मीदवार बनाया गया। पार्टी नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके सांसद पुत्र वरुण गांधी की आपस में सीट बदलने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। वरुण को पीलीभीत से तो मेनका को सुल्तानपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। अब तक जारी की गई 61 उम्मीदवारों की सूची में पार्टी के 12 सांसद टिकट पाने में नाकाम रहे हैं।

विज्ञापन


जारी की गई सूची केमुताबिक पार्टी ने कुशीनगर से विजय दुबे की जगह राजेश पांडे, रामपुर से नेपाल सिंह की जगह मंगलवार को ही पार्टी में शामिल हुए जयाप्रदा को, इटावा से अशोक दोहरे की जगह रामशंकर कठेरिया को, कानपुर से डॉ जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी को, बाराबांकी से प्रियंका रावत की जगह उपेंद्र राव को तो बलिया से भरत सिंह की जगह वीरेंद्र सिंह मस्त को उम्मीदवार बनाया है। इसके अतिरिक्त हाल ही में पार्टी छोड़ कर सपा में गए इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण शुक्ल की जगह राज्य सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को तो कांग्रेस में शामिल हुई बहराइच की सांसद ज्योतिबा फूले की जगह अक्षयवर लाल गौड़ को उम्मीदवार बनाया है। पहली सूची में आगरा सीट से टिकट पाने में नाकाम रहे रामशंकर कठेरिया को इटावा से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 80 संसदीय सीटों वाले यूपी केलिए पार्टी ने अब तक 61 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें से 12 सांसद टिकट पाने में नाकाम रहे हैं। चूंकि पार्टी ने समझौते केतहत अपना दल को दो सीटें दी हैं ऐसे में पार्टी एक दो दिन में बाकी बची 17 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed