फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019 : BJP booked 60 percent Helicopters for election campaign

लोकसभा चुनाव 2019 : आसमान भी बना चुनावी अखाड़ा, भाजपा ने बुक कराए 60 फीसद हेलिकॉप्टर

Wed, 13 Mar 2019 07:45 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक त्यागी Updated Wed, 13 Mar 2019 07:45 PM IST
सार

  • देश में हैं कुल 260 हेलिकॉप्टर और 200 चार्टर्ड प्लेन, सभी हो चुके बुक
  • 60 फीसद बुकिंग भाजपा की तो 40 फीसद कांग्रेस व अन्य दलों के पास 
  • हेलिकॉप्टर से एक दिन के प्रचार पर खर्च होते हैं 10 से 15 लाख रुपये
  • विशेषज्ञों के मुताबकि पहले कभी नहीं हुई हेलिकॉप्टर की इस तरह से बुकिंग

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 : BJP booked 60 percent Helicopters for election campaign
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

डिजिटल प्लेटफॉर्म तो चुनावी जंग का मैदान बन ही चुके हैं, आसमान भी इस दौड़ में शामिल हो गया है। चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियां, मोटरसाइकिलें और बाकी वाहन तो इस्तेमाल किए ही जा रहे हैं अब हेलिकॉप्टर के माध्यम से आसमान में भी चुनाव प्रचार किया जाएगा। हेलिकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन बुक करवाने में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने महीनों पहले ही प्रचार के लिए करीब 60 फीसद हेलिकॉप्टर की बुकिंग करवा ली थी। 

विज्ञापन



आम चुनाव की तिथियां नियत होने के साथ चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ने लगी हैं। मतदाताओं को रिझाने और अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारियां करने लगे हैं। कभी लाउडस्पीकर, पोस्टर और कार्यकर्ताओं की रैलियों पर लड़े जाने वाले चुनाव अब केवल यहीं तक सीमित नहीं रह गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा जिस तरह से सोशल मीडिया को हथियार की तरह इस्तेमाल किया था और विपक्ष को नेस्तनाबूत करने में सफलता भी पाई थी। 
विज्ञापन


चुनाव के चलते अगर सबसे ज्यादा लाभ में कोई है तो हेलिकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन बुक करने वाली कंपनियां। सामान्यत: घंटों के हिसाब से हुक होने वाले हेलिकॉप्टर औऱ चार्टर्ड प्लेन पूरे चुनावी सीजन के लिए बुक हो चुके हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि जिस तरह से इस बार हेलिकॉप्टर बुकिंग हुई है वैसे पहले कभी नहीं हुई। हेलिकॉप्टरों की सीमित संख्या ने इस दौड़ को और तेज किया है ताकि विपक्षी दलों की गति को धीमा किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक भारत में हेलिकॉप्टर की संख्या जहां 260 है वहीं चार्टर्ड प्लेन 200 हैं। इनमें करीब 60 फीसद की बुकिंग भाजपा पहले ही करा चुकी है। बाकी के 40 फीसद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के पास हैं। कांग्रेस इस बात की शिकायत कर रही है भाजपा ने बुक कराने के लिए हेलिकॉप्टर ही नहीं छोड़े। हालांकि, इस बार एक-दूसरे का हाथ थामकर लड़ रही पार्टियां हेलिकॉप्टर शेयरिंग भी करने की तैयारी में हैं। 

किराये पर पड़ा असर, बढ़े दाम

जानकारी के मुताबिक सामान्य दिनों की तुलना में हेलिकॉप्टर बुकिंग का प्रतिघंटा किराया दो से तीन गुना तक बढ़ गया है। राजनीतिक दलों को एक दिन के प्रचार के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। 

देश में सबसे ज्यादा हेलिकॉप्टर पवन हंस के पास हैं तो दूसरे नंबर पर ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प है। निजी जेट कंपनियों में क्लब वन एयर और ताज एयर जैसी कंपनियां भी हेलिकॉप्टर रखती हैं। कंपनियों का मानना है कि चुनाव प्रचार में हेलिकॉप्टर की मांग बढ़ती रही तो इसके लिए उन्हें लीज पर बाहर से छोटे हेलिकॉप्टर व चॉपर मंगाने पड़ेंगे।

इतना होता है खर्च

अलग-अलग हेलिकॉप्टर का किराया भी अलग-अलग होता है। सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर की बात करें तो इसका किराया प्रतिघंटा एक से दो लाख रुपये रहता है। वहीं, डबल इंजल हेलिकॉप्टर का प्रतिघंटा किराया दो से तीन लाख रुपये रहता है। एक दिन के प्रचार की बात करें तो इसमें पार्टी को 10 से 15 लाख रुपये खर्च करने होंगे। बता दें कि हेलिकॉप्टर के खड़े पहने पर भी किराया देना पड़ता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed