{"_id":"5e6276508ebc3eeb52667371","slug":"lok-sabha-committee-set-up-to-investigate-uproar-in-parliament-investigation-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में हंगामे की जांच के लिए कमेटी गठित, गोगोई की सदस्यता पर लटकी तलवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद में हंगामे की जांच के लिए कमेटी गठित, गोगोई की सदस्यता पर लटकी तलवार
Fri, 06 Mar 2020 09:42 PM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 06 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट सत्र के दूसरे हिस्से की शुरुआत से लगातार चार दिन (2 से 5 मार्च) तक लोकसभा में हुए हंगामे की जांच के लिए शुक्रवार को संसदीय कमेटी का गठन किया गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में यह कमेटी पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। शुक्रवार को सदन संचालित कर रहे भाजपा सांसद किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस सांसदों के व्यवहार से आहत बिरला तीन दिन से सदन की कार्यवाही संचालित नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के बृहस्पतिवार को सात सांसदों के निलंबन के बावजूद वह शुक्रवार को भी सदन नहीं पहुंचे। वह कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के आसन से कागज छीनने और कागज फाड़कर फेंकने से आहत हैं।
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा को लेकर सरकार के बयान और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़े विपक्ष ने पूरे सप्ताह सदन नहीं चलने दिया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा सांसदों के बीच कई बार धक्का मुक्की की नौबत भी आई। बिरला चाहते हैं कि कार्यवाही संचालन के दौरान सांसदों के व्यवहार पर एक स्पष्ट और कठोर गाइड लाइन तय हो।
विज्ञापन
सांसदों के लिए गाइड लाइन तय होगी
सूत्रों के मुताबिक कमेटी कार्यवाही के दौरान सांसदों के व्यवहार के लिए सर्वसम्मति से गाइडलाइन बनाएगी जिस पर सख्ती से अमल करना होगा। बीते सत्र में स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन के असभ्य व्यवहार करने के मामले में सजा को कठोर करने की सिफारिश की थी। हालांकि इसके तत्काल बाद आए लोकसभा चुनाव के कारण इस मामले में आगे नहीं बढ़ा जा सका।
गोगोई की सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव
सरकार ने गोगोई की सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही साफ किया है कि सांसदों के निलंबन पर समझौता नहीं करेगी। ऐसे में अगर कमेटी की जांच में गोगोई के व्यवहार को आपत्तिजनक माना गया तो उनकी सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। पिछली लोकसभा में स्पीकर सुमित्रा महाजन ने जिन सांसदों का निलंबन किया था, उसमें गोगोई भी शामिल थे।