एग्जिट पोल: गिरिराज ने ममता को भेजा 'आईसीयू', कुमार विश्वास बोले- 23 तक तो चैन से सोने देते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण का मतदान संपन्न होते ही विभिन्न चैनल और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए, जिसमें भाजपा को बहुमत और एनडीए की सरकार गठन के स्पष्ट संकेत हैं। एक तरह से देखा जाए तो भाजपा के नारे 'आएगा तो मोदी ही' पर तमाम एग्जिट पोल्स ने भी अपनी मुहर लगा दी है। एग्जिट पोल आते ही भाजपा और एनडीए के दल जहां खुशी से बमबम हैं, वहीं विपक्ष के लिए यह ठीक संकेत नहीं हैं। एग्जिट पोल से उत्साहित एनडीए के नेताओं ने विरोधी दलों पर तंज कसना शुरू कर दिया, वहीं विपक्ष के नेताओं ने भी अपनी भड़ास निकाली है।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी और चंद्रबाबू समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि एग्जिट पोल देखकर ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू समेत सम्पूर्ण विपक्ष राजनीतिक रुप से आईसीयू में पहुंच गए हैं..अब 23 तारीख के बाद इन सभी को जनता के बीच राजनीतिक पश्चाताप करना चाहिए ताकि इन्हें राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति हो सके।
एग्जिट पोल देखकर ममता बनर्जी एवं चंद्रबाबू नायडू समेत सम्पूर्ण विपक्ष राजनीतिक रुप से आई सी यू में पहुंच गए हैं..अब 23 तारीख के बाद इन सभी को जनता के बीच राजनीतिक पश्चाताप करना चाहिए ताकि इन्हें राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति हो सके।
— Chowkidar Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) May 20, 2019
कुमार विश्वास ने एक्जिट पोल जारी होने के बाद तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'ये एग्जिट पोल्स वाले भी बहुत बदमाश हैं, कम से कम 23 मई तक तो चैन से सोने देते? शैतान कहीं के!
ये #ExitPoll2019 वाले भी बहुत बदमाश है 😳 कम से कम 23 मई तक तो चैन से सोने देते 😍? शैतान कहीं के😂😂
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 19, 2019
विश्वास ने चंद्रबाबू नायडू को लेकर भी तंज कसा। कुमार ने ट्वीट किया कि
इस एग्जिट पोल के बाद 'चंद्राबाबू' को लग रहा होगा कि बेकार ही दिल्ली तक आकर 'चंदा बाबू' से मिले।
उदित राज ने कसा भाजपा पर तंज
उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट कटने के बाद कांग्रेस में गए सांसद डॉ उदित राज ने एग्जिट पोल को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि केरल में भाजपा आज तक एक भी सीट नही जीत पाई, क्योंकि वहां के लोग शिक्षित हैं, अंधभक्त नहीं हैं। उन्होंने एक और ट्वीट किया किया कि टीवी सर्वे भाजपा को जिता रहे हैं ताकि विपक्ष निराश हो जाए और एकजुटता का प्रयास ना करे। एक वजह और हो सकती है कि ईवीएम का खेल किया जाए।
केरल में भाजपा आज तक 1 भी सीट नही जीत पाई, जानते हैं क्यों ?
— Dr. Udit Raj, MP (@Dr_Uditraj) May 20, 2019
क्योंकि वहां के लोग शिक्षित हैं, अंधभक्त नही🙏 @INCKerala @IYC @IYCKerala @RGWayanadOffice @INCIndia
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को 'महज बातें' करार देते हुए इन भरोसा न करने को कहा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुखिया बनर्जी ने रविवार को कहा कि वह ऐसे सर्वे पर भरोसा नहीं करती हैं। बनर्जी ने एक ट्वीट में लिखा, 'मैं एग्जिट पोल की बातों पर भरोसा नहीं करती। इसका मुख्य उद्देश्य ईवीएम से छेड़छाड़ करना या हजारों ईवीएम को बदलना है। मैं सभी विपक्षी दलों से एकजुट, मजबूत और निर्भीक होने की अपील करती हूं। हम यह लड़ाई साथ मिलकर लड़ेंगे।'
I don’t trust Exit Poll gossip. The game plan is to manipulate or replace thousands of EVMs through this gossip. I appeal to all Opposition parties to be united, strong and bold. We will fight this battle together
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 19, 2019
राजद नेता तेजस्वी ने निकाली भड़ास
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव दे एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि एग्जिट से पहले बाजार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं। संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितो के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है। इसे खारिज करें। हम जीत रहे है। स्ट्रोंग रूम पर कड़ी निगरानी रखे। गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो।
एग्ज़िट से पहले बाज़ार की अपनी मजबूरियाँ एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं।संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितो के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है।इसे ख़ारिज करें।हम जीत रहे है। स्ट्रोंग रूम पर कड़ी निगरानी रखे।गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 20, 2019
शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पराजय सुनिश्चित है इसलिए वह राज्य को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुली हुई है!
— Chowkidar Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 20, 2019
हमारे कर्मठ कार्यकर्ता श्री नेमीचंद तँवर को इसलिए गोली मार दी गई कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया था।
मैं सरकार को चेतावनी देता हूँ कि इस शांति के टापू पर हिंसा का खेल आरम्भ न करें! pic.twitter.com/WYXlRTd2R7