अपने गढ़ में इन कारणों से वापस लौटने में कामयाब रहे आजम खान, रामपुर में मिली भारी जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट मतदान के पहले से ही खूब चर्चा में रही। यह सीट अपने उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर के साथ-साथ कई तरह के विवादों से भी घिरी रही। यहां से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा और सपा प्रत्याशी आजम खान मैदान में थे। आजम खान का गढ़ मानी जाने वाली रामपुर लोकसभा सीट में उनकी अभद्र टिप्पणी और विवादास्पद बयान को लेकर खूब आलोचना हुई थी।
क्यों जीते आजम खान-
- रामपुर लोकसभा सीट पर मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है। यहां 50 फीसदी से भी अधिक जनसंख्या मुस्लिम आबादी की है।
- यह सीट लंबे समय से आजम खान का गढ़ मानी जाती है।
- यहां ज्यादातर विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का ही कब्जा है।
- आजम खान यहां सपा के टिकट पर मैदान में थे। इस बार सपा-बसपा साथ में चुनाव लड़ रहे थे, इसलिए आजम खान को बसपा के वोटरों का भी फायदा मिला।