फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   exit poll results 2019 latest lok sabha chunav hindi news: NDA given clear mandate in most polls

Exit Poll के नतीजों में एनडीए 300 सीट के पार, क्या फिर एक बार मोदी सरकार?

Mon, 20 May 2019 04:08 PM IST
प्रबुद्ध Kumar Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रबुद्ध Kumar Jain Updated Mon, 20 May 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
exit poll results 2019 latest lok sabha chunav hindi news: NDA given clear mandate in most polls
एग्जिट पोल 2019 के नतीजों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत - फोटो : Amar Ujala
2019 के महासंग्राम में 23 मई के नतीजों का इंतजार अभी बाकी है लेकिन लगभग सभी एग्जिट पोल (Exit Polls 2019) कह रहे हैं कि एनडीए आसानी के साथ सरकार बनाने जा रही है। यूपीए को 2014 के मुकाबले भले थोड़ा फायदा पहुंचता दिख रहा हो लेकिन बहुमत के आंकड़े से वो बहुत-बहुत दूर है। 
विज्ञापन


2014 के एग्जिट पोल में सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले न्यूज 24-चाणक्य के पोल में एनडीए को पहले से भी कहीं ज्यादा यानी 350 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं यूपीए को 95 और अन्य को 97 सीटें दिखाई गई हैं। 
विज्ञापन


न्यूज 18-इप्सॉस के पोल में एनडीए को 336 सीटें दिखाई गईं है। आपको बता दें कि ये आंकड़ा ठीक 2014 जितना ही है। वहीं यूपीए को 82 और अन्य को 124 सीटें दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स नाउ-वीएमआर के मुताबिक एनडीए को 306, यूपीए को 132 और अन्य को 104 सीटें मिली हैं। न्यूज नेशन ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 282 से 290 के बीच सीटें दी हैं। यूपीए 118 से 126 सीट के बीच झूल रहा है। वहीं अन्य को 130 से 138 सीटें मिली हैं। 

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 300 सीट मिली हैं। यूपीए को 120 और अन्य को 122 सीटें दिखाई गई हैं। 

वहीं न्यूजएक्स ने एनडीए को सबसे कम यानी 242 सीटें दी हैं। यूपीए को 162 और अन्य को 136 सीटें दी गई हैं।
 
#ResultsWithAmarUjala भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
AajTak-Axis 339-365 77-108 79-111
ABP-Nielsen 277 130 135
India TV-CNX 300 120 122
News18-Ipsos 336 82 124
News 24-Chanakya 350 95 97
NewsX 242 162 136
Times Now-VMR 306 132 104
News Nation 282-290 118-126 130-138
Republic-C Voter 305 124 113

'सबका साथ सबका विकास' से 'आएगा तो मोदी ही' तक

जहां 2014 में मोदी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे पर अपने प्रचार को आगे बढ़ाती दिखी थी वहीं इस बार नाम के आगे 'चौकीदार' लगाने से लेकर 'आएगा तो मोदी ही' जैसे तमाम वाक्यों को प्रचार अभियान का हिस्सा बनाया गया। नरेंद्र मोदी ने देश भर में करीब डेढ़ लाख किलोमीटर की यात्रा की और 142 रैलियों को संबोधित किया। जहां राहुल गांधी 'चौकीदार चोर है' के साथ अपना अभियान आगे बढ़ाते रहे वहीं मोदी ने तमाम रैलियों में ये कहते हुए इसे भुनाया कि 'मैं गाली को गहना बना लेता हूं।'

कुछ ऐसी दिखती है पूरी तस्वीर


 

2014 लोकसभा के चुनाव नतीजे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed