Exit Polls: बिहार में रंग लाई मोदी-नीतीश की जोड़ी, महागठबंधन को किया चित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही पूरे देश के एग्जिट पोल आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल में एनडीए भाजपा के नेतृत्व पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में साफ नजर आ रही है।
एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में कांग्रेस-राजद व अन्य दलों को मिलाकर बने महागठबंधन को बहुत बड़ा झटका लग रहा है। जहां सभी एग्जिट पोलों में एनडीए को 30 से अधिक लोकसभा की सीटें मिल रही हैं, वहीं महागठबंधन 10 के आंकड़े को भी पार नहीं करती दिख रही है।
बिहार में भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़े थे, जबकि 6 सीटों पर लोजपा ने चुनाव लड़ा था। जहिर एग्जिट पोल में एनडीए को एकबार फिर से सफलता हाथ लगती दिख रही है। जिसकी एकमात्र वजह दिख रहे हैं नरेंद्र मोदी। मोदी के चेहरे पर पूरा चुनाव लड़ा गया और ये नतीजे साफ जाहिर करते हैं कि मोदी का जादू जनता के बीच अभी बरकरार है।
महागठबंधन के दहाई अंक तक भी नहीं पहुंचने की एक बड़ी वजह नजर आती है, वो है संगठन में बिखराव। जहां भाजपा बिहार में लगातार अपनी संगठन को कसा, वहीं महागठबंधन का कुनबा सीटों के आपसी विवाद में उलझकर बिखरता चला गया। भाजपा ने जदयू के साथ बराबर की सीटों पर चुनाव लड़कर पिछले आम चुनाव में जीती हुईं अपनी सीटों की कुर्बानी भी दे दी थी।
नतीजों को देखें तो एनडीए की जीत में जदयू ने बड़ा रोल अदा किया है। क्योंकि बिहार की विपक्षी पार्टी की राजद का वोट बैंक आधार पिछड़े वर्ग के मतदाता हैं और जदयू को भी उसी वर्ग के मतदाता वोट करते आए हैं। शायद जदयू ने पिछड़ों का वोट खींचकर भाजपा के पाले में कर दिया, जिसका नतीजा एग्जिट पोल में नजर आ रहा है। अब असली सत्ता का हकदार कौन होगा ये तो 23 मई को ही पता चलेगा। लेकिन एग्जिट पोल में तो भाजपा बाहुबली बनकर उभरी है।
|
#ResultswithAmarUjala |
एनडीए | महागठबंधन | अन्य |
| Aaj Tak-Axis
|
38-40 | 00-02 | 00 |
| ABP-Nielsen | 34 | 06 | 00 |
|
India TV-CNX |
32 | 7 | 01 |
|
News 18- Ipsos |
34-36 | 4-6 | 00 |
|
News 24-Chanakya |
32 | 08 | 00 |
|
Times Now- VMR |
30 | 10 | 00 |
झारखंड की 14 में लगभग 10 सीटों पर एनडीए एग्जिट पोल में बढ़त बनाए हुए् है। जबकी यूपीए वहां 4 सीटों के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। जाहिर हैं इस बार भी भाजपा यहां अपना पुराना करिश्मा दोहराने में सफल दिख रही है। झारखंड में भाजपा के एक बार फिर से लौटना ये साबित करता है कि भाजपा की योजनाएं गावों तक पहुंची हैं। पीएम मोदी अपनी बात को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल रहे हैं।
एग्जिट पोल 2019
| #ResultswithAmarUjala | भाजपा+ | कांग्रेस+ | अन्य |
| Aaj Tak-Axis | 12-14 | 0-2 | 00 |
| ABP-Nielsen | 08 | 06 | 00 |
| India TV-CNX | 09 | 05 | 00 |
| News 18- Ipsos | 10 | 04 | 00 |
| News 24-Chanakya | 10 | 04 | 00 |
| Times Now- VMR | 08 | 06 | 00 |