फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरे चरण में 65 फीसदी मतदान, प. बंगाल में हिंसा के बीच बंपर वोटिंग

Tue, 23 Apr 2019 10:35 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 23 Apr 2019 10:35 PM IST
खास बातें

  • उत्तर प्रदेश की 10 सीटों समेत 15 राज्यों की 116 लोकसभा सीटों पर मतदान
  • तीसरे चरण की वोटिंग के साथ देश की 56 फीसदी सीटों पर चुनाव हो जाएगा खत्म
  • गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह, केरल के वायनाड से राहुल गांधी चुनावी समर में
  • मैदान में गैर मान्यता प्राप्त दलों के 696 और सबसे ज्यादा निर्दलीय 724 प्रत्याशी
  • वोट डालकर बोले पीएम मोदी- आतंकवाद का हथियार आईईडी, लोकतंत्र का हथियार वोटर आईडी

विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:34 PM, 23-Apr-2019
रात 9.30 बजे तक का मतदान प्रतिशत 

उत्तर प्रदेश - 61.40% 
बिहार - 59.97%
प. बंगाल - 79.77%
महाराष्ट्र - 59.09%
गुजरात - 63.67%
केरल - 71.55%
छत्तीसगढ़ - 68.41%
कर्नाटक - 67.44% 
ओडिशा - 60.58%
असम - 80.73%
गोवा - 73.33% 
जम्मू-कश्मीर - 12.86%
दादर और नगर हवेली- 71.43%
दमन और दीव - 71.83% 
त्रिपुरा - 79.57%
07:33 PM, 23-Apr-2019
-तीसरे चरण में कुल 63 फीसदी वोटिंग
विज्ञापन
07:00 PM, 23-Apr-2019
असम में मतदान के बाद एक बूथ से ईवीएम ले जाते मतदानकर्मी। 
 

 
06:00 PM, 23-Apr-2019
तिरुवनंतपुरम: लोकसभा चुनाव में यहां एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में झूठी शिकायत दर्ज करने के मामले में पुलिस ने 21 साल के युवक पर मामला दर्ज किया है।पुलिस ने कहा कि इबिन बाबू नामक युवक पर भादंसं की धारा 177 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़के की शिकायत के बाद जब निर्वाचन अधिकारियों ने ‘‘टेस्ट वोटिंग’’ की तो उसकी शिकायत झूठी पाई गई।
05:58 PM, 23-Apr-2019
बरेली, पीलीभीत, आंवला, बदायूं में पांच बजे तक 52 फीसदी मतदान। 

05:55 PM, 23-Apr-2019
शाम पांच बजे तक 61 फीसदी मतदान। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:37 PM, 23-Apr-2019
महाराष्ट्र में तीसरे चरण के चुनाव के तहत मंगलवार को 14 लोकसभा सीटों पर अपराह्न तीन बजे तक औसत 46.28 फीसदी मतदान हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और कई मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। राज्य निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र में अपराह्न तीन बजे तक 54.27 फीसदी मतदान हुआ, इसके बाद हटकानांगले में 52.27 फीसदी मतदान हुआ। 
अन्य लोकसभा क्षेत्रों में मत प्रतिशत इस प्रकार रहा: जलगांव -- 42.62 फीसदी, रावेर -- 46.04 फीसदी, जालना -- 49.4 फीसदी, औरंगाबाद -- 47.36 फीसदी, रायगढ़ -- 47.97 प्रतिशत,
पुणे -- 36.29 प्रतिशत, बारामती -- 45.35 प्रतिशत, अहमदनगर -- 45.65 फीसदी, माढा -- 44.13 प्रतिशत, सांगली -- 46.64 प्रतिशत, सतारा -- 44.77 फीसदी और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग -- 47.18 फीसदी।
05:34 PM, 23-Apr-2019
ओडिशा के केंद्रपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार बैजयंत जय पांडा ने मतदान किया। 
 

 
05:26 PM, 23-Apr-2019
ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी: बदाम्बा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र नंबर 196 पर गड़बड़ी के कारण मतदान के बाद वीवीपैट मशीन बदली गई। तब तक 134 वोट पड़ चुके थे। बाद में अधिकारी को नई वीवीपैट के साथ भेजा गया। 
अधिकारी ने बताया, लोकसभा के लिए मतदान की वीवीपैट को गलती से विधानसभा चुनाव के मतदान की ईवीएम से जोड़ दिया गया था। 22 वोट हो जाने के बाद गलती पकड़ी गई। इसके बाद मतदान तुरंत रोक दिया गया। चुनाव आयोग से दोबारा मतदान की मांग की जाएगी। 
 

 
05:22 PM, 23-Apr-2019
गुजरात: गिर फॉरेस्ट में सिर्फ एक मतदाता भरतदास बापू के लिए पोलिंग बूथ बनाया गया। भरतदास ने कहा, मैं यहां वोट जरूर डालता हूं जिससे 100 फीसदी मतदान होता है, मैं सभी से वोट डालने की अपील करता हूं। 
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed