साध्वी प्रज्ञा को भाजपा का टिकट मिलने पर अभिनेत्री स्वरा ने बोला हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को मध्यप्रदेश के चार उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। भाजपा ने भोपाल से मालेगांव ब्लास्ट मामले से चर्चा में आई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी में शामिल कर टिकट दिया है। वह इस सीट पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को टक्कर देंगी। उन्हें जब भाजपा की सदस्यता दिलाई गई तो उस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। वहीं, प्रज्ञा ठाकुर के भोपाल से लड़ने के अधिकारिक एलान के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भाजपा पर हमला बोला है। स्वरा ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि 'जल्दी'।
दरअसल, @VictimGames नाम के एक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था कि अब जब साध्वी प्रज्ञा भाजपा उम्मीदवार है तो तो शंभूलाल रैगर को संघी अपना बाप कब बना रहे हैं? इसी ट्वीट को लेकर स्वरा भास्कर ने जवाब दिया।
Jaldi 🙄🙄🙄🙄 https://t.co/uvCsH1C5tT
— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 17, 2019
इसके अलावा समाचार एजेंसी एएनआई के प्रज्ञा ठाकुर से बातचीत वाले एक अन्य ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने कहा, 'मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की हमारी शानदार सूची के अलावा एक संभावित आतंकवादी... मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा.. भाजपा नफरत और विभाजन के अपने एजेंडे में बिल्कुल नग्न है।'
Latest addition to our scintillating list of MP contestants: a potential terrorist.. Malegaon blast accused Sadhvi Pragya.. BJP absolutely naked in its agenda of hate and divisiveness.. https://t.co/q5pD9NUi27
— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 17, 2019
इससे पहले भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी घोषित होने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हम तैयार हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अब चुनाव के कार्य में ही लग गई हूं। भाजपा की 22वीं सूची में प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से टिकट मिला है। वह, यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनौती देंगी।
जानिए क्या है मालेगांव बम धमाका
29 सितंबर 2008 को नासिक के मालेगांव शहर में एक बाइक में बम लगाकर विस्फोट किया गया था। इसमें 7 लोगों की मौत हुई थी और करीब 100 लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित को अक्तूबर 2008 में गिरफ्तार किया गया था। प्रज्ञा पर मकोका अधिनियम की विभिन्न धाराएं भी लगाई गई थीं। साध्वी पर मालेगांव ब्लास्ट के साथ ही साथ सुनील जोशी की हत्या का भी आरोप है।
एनाईए की जांच में भी ये बात सामने आई कि सुनील का प्रज्ञा के प्रति आकर्षण ही उनकी हत्या का कारण बना। 2017 में जांच के बाद एनआईए ने अदालत से कहा कि उसे प्रज्ञा ठाकुर को जमानत पर छोड़ने में दिक्कत नहीं है क्योंकि उनके खिलाफ अभियोजन लायक सुबूत नहीं हैं।
जिसके बाद 25 अप्रैल 2017 को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब साध्वी, भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ मैदान में हैं।