फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Subramanian Swamy: If BJP Gets 220-230, Modi May Not Be Prime Minister

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- भाजपा 220-230 सीटें जीती, तो हो सकता है नरेंद्र मोदी पीएम न बनें

Thu, 02 May 2019 09:01 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 02 May 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Subramanian Swamy: If BJP Gets 220-230, Modi May Not Be Prime Minister
सुब्रमण्यम स्वामी

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस बात की ओर इशारा किया है कि लोकसभा चुनाव के बाद शीर्ष नेतृत्व में बदलाव संभव है। स्वामी के अनुसार, हो सकता है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री न बनें और उनकी जगह नितिन गडकरी भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। हालांकि यह चुनाव के रिजल्ट पर निर्भर करेगा। 

विज्ञापन


'हफपोस्ट इंडिया' को दिए गए एक साक्षात्कार में स्वामी ने इशारा किया है कि यदि भाजपा को 230 या उससे कम सीटें मिलती हैं तो हो सकता है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री न बनें। उन्होंने कहा  

विज्ञापन

मान लिजिए भाजपा 230 या 220 सीटें जीतती है और एनडीए के सहयोगियों के 30 सीट मिल जाते हैं तो ये आंकड़ा 250 तक पहुंच जाएगा, लेकिन फिर भी हमें 30 सीटों की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या ऐसी स्थिति में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने रहेंगे, इस पर स्वामी ने कहा, 

ये एनडीए के अन्य सहयोगियों पर निर्भर करेगा। हमें 30 या 40 सीटों का समर्थन देने वाले दल मना करते हैं तो हम उन्हें(नरेंद्र मोदी को) स्वीकार नहीं कर पाएंगे।


स्वामी के अनुसार, मोदी की जगह नितिन गडकरी प्रधानमंत्री पद के लिए विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो ये बेहतरीन होगा। गडकरी को मोदी की ही तरह अच्छा व्यक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि वे पीएम पद के पात्र हैं। 

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक पर भाजपा नेता ने कहा कि नवीन पटनायक ने तो खुद ही ऑन रिकॉर्ड ये बात कही है कि वह दूसरी बार पद पर आने के योग्य नहीं हैं। 

Nagaland Board Result 2019 घोषित, NBSE परिणाम के लिए क्लिक करें

मायावती के सवाल पर बोले स्वामी

Lok Sabha chunav 2019: Subramanian Swamy: If BJP Gets 220-230, Modi May Not Be Prime Minister
सुब्रमण्यम स्वामी
मायावती को साथ लाने के सवाल पर स्वामी ने कहा कि मायावती ने अभी अपनी मंशा जाहिर नहीं की है। उत्तर प्रदेश में बसपा, भाजपा के खिलाफ लड़ रही है, ऐसे में मायावती कैसे साथ आएंगीं, इस सवाल पर स्वामी ने कहा कि बसपा शामिल हो सकती है और अगर वो नेतृत्व में बदलाव चाहती हैं तो मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

यह भी देखें: प्रियंका गांधी के 'वोटकटवा' बयान पर क्या बोले सपा प्रमुख अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed