फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019: Sonia gandhi deputes kamal nath to talk to non bjp parties to make UPA Govt

यूपीए सरकार के लिए सक्रिय हुईं सोनिया, 23 मई को गैर एनडीए दलों की बैठक, कमलनाथ को जिम्मेदारी

Thu, 16 May 2019 09:00 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 16 May 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: Sonia gandhi deputes kamal nath to talk to non bjp parties to make UPA Govt
Sonia gandhi, Kamal nath(File Photo) - फोटो : Social Media

सातवें चरण के मतदान से पहले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। एनडीए के विरोधी सभी दलों से टोह लेने की कोशिश हो रही है कि क्या गैर भाजपा सरकार बनाने में सभी एकजुट होंगे?

विज्ञापन


डीएम अध्यक्ष एमके स्टालिन को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक के लिए बुलाया है। सूत्रों केअनुसार जेडीएस, एनसीपी, एसपी और बीएसपी के प्रमुख नेताओं को भी इसी प्रकार के न्यौते भेजे गए हैं। इन सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ सोनिया गांधी नई दिल्ली में 23 मई को बैठक कर सकती हैं। इनमें टीआरएस के के चंद्रशेखर राव, बीजद के नवीन पटनायक और वाईएसआर कांग्रेस के जगनमोहन रेड्डी भी शामिल बताए गए हैं। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कांग्रेस विपक्षी दलों की बैठक बुलाकर यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि भले ही वह कई राजनीतिक पार्टियों के साथ प्री-पोल गठजोड़ का हिस्सा न हों, लेकिन सभी मोदी के खिलाफ लड़े और एकजुट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी चाहती हैं कि कमलनाथ इस अभियान को लीड करें। वे सभी छोटे-बड़े दलों तक कांग्रेस की पहुंच बनाएं और उन्हें यूपीए में शामिल होने का न्यौता दें। एक ओर जहां भाजपा बहुमत के साथ सरकार में आने का दावा कर रही है, तो वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा को रोकने के लिए कमर कस ली है और 23 मई के लिए तैयारियां तेज कर दी है। 

पार्टी में कमलनाथ का बड़ा कद, सोनिया को बड़ी उम्मीद

Lok sabha chunav 2019: Sonia gandhi deputes kamal nath to talk to non bjp parties to make UPA Govt
कमलनाथ(File Photo) - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ वर्तमान में कांग्रेस में बड़ी हैसियत रखते हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी वापसी कांग्रेस में उनका कद और उनके प्रति विश्वास दरसाती है। पिछले दिनों एक रैली में उन्होंने मंच से दावा किया था कि पीएम मोदी का कार्यकाल बस कुछ दिनों का रह गया है। लोकसभा चुनाव के लिए भी वह कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में अहम स्थान रखते हैं। ऐसे में देखा जाए तो सभी दलों को यूपीए के लिए एकजुट करने की जिम्मेदारी देकर सोनिया उनसे बड़ी उम्मीद रखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed