फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Rahul Gandhi on Kerala says India is not just a Idea 

राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- हिंसा नहीं प्यार से हराएंगे

Tue, 16 Apr 2019 12:01 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 16 Apr 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Rahul Gandhi on Kerala says India is not just a Idea 
राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री कहते हैं, हमें 'कांग्रेस मुक्त भारत' बनाना है। यानी कि हम भारत से कांग्रेस का विचार ही मिटा देंगे। लेकिन कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहती है कि हम आपसे सहमत नहीं हैं। हम आपको यह समझाने के लिए लड़ेंगे कि आप गलत हैं। हम आपको चुनाव में हराएंगे लेकिन आपके खिलाफ हिंसा नहीं करेंगे।

विज्ञापन

 

'भारत एक विचार वाला देश नहीं है'
राहुल गांधी ने कहा कि भारत करोड़ों विभिन्न दृष्टिकोणों एवं परिप्रेक्ष्यों वाला देश है। सभी विचार एवं दृष्टिकोण हमारे लिए अहम हैं। हम एक विचार वाले देश नहीं है। राहुल ने केरल के कोल्लम में अपनी रैली के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि भारत सिर्फ एक परिप्रेक्ष्य, एक विचार वाला देश नहीं है बल्कि यह करोड़ों भिन्न-भिन्न विचारों एवं दृष्टिकोणों वाला देश है और ये सभी हमारे लिए महत्वूर्ण हैं। 
विज्ञापन


'दक्षिण को यह संदेश देने के लिए चुना कि भारत विविधताओं वाला देश है'
राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर इससे पहले तक मैं उत्तर भारत के अमेठी से ही चुनाव लड़ता था लेकिन इस बार मैंने दक्षिण को चुना है। दक्षिण को मैंने यह संदेश देने के लिए चुना है कि भारत विविधताओं वाला देश है। यहां एक नहीं बल्कि करोड़ों दृष्टिकोण एवं विचार समाहित हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी 17वें लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी एवं वायनाड दोनों लोकसभा सीटों से राहुल गांधी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed