हिमाचल में बोले राहुल गांधी- नोटबंदी जैसी भयंकर गलती करने वाले मोदीजी ने आजतक माफी नहीं मांगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने बेरोजगारी, किसान, जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से उन्होंने देश को सबसे बड़ा चोट दिया, भयंकर गलती की, लेकिन आजतक मोदीजी ने इसके लिए माफी नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय पीएम मोदी ने अपने पूरे कैबिनेट को रेसकोर्स रोड में ताले से बंद कर दिया। किसी की सलाह नहीं मानी। यह सच्चाई है। मुझे एसपीजी से ये बात बताई है, एसपीजी मेरी सुरक्षा करती है, इसलिए मुझे पता है।
#WATCH Rahul Gandhi in Solan,Himachal Pradesh: Narendra Modi ne apne cabinet ko notebandi ke samay racecourse road mein taale se bandh kar diya tha.Sachaai hai, SPG wale meri bhi security karte hain,inhone ne bataya mujhe pic.twitter.com/YsQLyvsNTF
— ANI (@ANI) May 17, 2019विज्ञापन
राहुल ने पीएम मोदी के एयर स्ट्राइक वाले बयान पर तंज कसा कि पीएम में इतना ज्ञान है। उन्होंने एयरफोर्स के लोगों को कहा, घबराओ मत, बादलों से हमें फायदा मिलेगा। रडार, हवाईजहाज को बादलों में नहीं देख पाएगा। जिनको समझ है, उनकी नहीं सुनते, बस अपनी दुनिया में मगन हैं।
उन्होंने राफेल मामले को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मोदीजी ने देश के 35 हजार करोड़ रुपए चोरी कर के अनिल अंबानी को दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 45 हजार करोड़ रुपए केवल अनिल अंबानी का माफ किया गया।
कर्जमाफी को लेकर भी उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल 15 लोगों का पांच लाख 55 हजार करोड़ रुपए का कर्ज मोदीजी ने माफ किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप जो यहां सेब उगाते हैं, जो छोटे व्यवसाय करते हैं, उनका कितना कर्ज माफ किया तो भीड़ से आवाज आई- एक भी रुपया नहीं। राहुल ने कहा कि मोदीजी यहां चाइना का सेब मंगाते हैं।
उन्होंने कांग्रेस के न्याय योजना के दावे की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अमीरों को पैसे बांटें, हम गरीबों को देंगे। हर गरीब परिवार के खाते में 72 हजार रुपए सालाना डाले जाएंगे। इसके लिए सारा कैलकुलेशन कर लिया गया है।
मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर रविवार को अंतिम चरण में मतदान डाले जाएंगे।