फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha chunav 2019: Rahul Gandhi Attacks on PM Modi over demonetization in Himachal Rally

हिमाचल में बोले राहुल गांधी- नोटबंदी जैसी भयंकर गलती करने वाले मोदीजी ने आजतक माफी नहीं मांगी

Fri, 17 May 2019 01:51 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 17 May 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
lok sabha chunav 2019: Rahul Gandhi Attacks on PM Modi over demonetization in Himachal Rally
Rahul gandhi in Himachal rallly - फोटो : ANI

आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने बेरोजगारी, किसान, जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से उन्होंने देश को सबसे बड़ा चोट दिया, भयंकर गलती की, लेकिन आजतक मोदीजी ने इसके लिए माफी नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय पीएम मोदी ने अपने पूरे कैबिनेट को रेसकोर्स रोड में ताले से बंद कर दिया। किसी की सलाह नहीं मानी। यह सच्चाई है। मुझे एसपीजी से ये बात बताई है, एसपीजी मेरी सुरक्षा करती है, इसलिए मुझे पता है।

विज्ञापन

 


राहुल ने पीएम मोदी के एयर स्ट्राइक वाले बयान पर तंज कसा कि पीएम में इतना ज्ञान है। उन्होंने एयरफोर्स के लोगों को कहा, घबराओ मत, बादलों से हमें फायदा मिलेगा। रडार, हवाईजहाज को बादलों में नहीं देख पाएगा। जिनको समझ है, उनकी नहीं सुनते, बस अपनी दुनिया में मगन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राफेल मामले को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मोदीजी ने देश के 35 हजार करोड़ रुपए चोरी कर के अनिल अंबानी को दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 45 हजार करोड़ रुपए केवल अनिल अंबानी का माफ किया गया। 

कर्जमाफी को लेकर भी उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल 15 लोगों का पांच लाख 55 हजार करोड़ रुपए का कर्ज मोदीजी ने माफ किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप जो यहां सेब उगाते हैं, जो छोटे व्यवसाय करते हैं, उनका कितना कर्ज माफ किया तो भीड़ से आवाज आई- एक भी रुपया नहीं। राहुल ने कहा कि मोदीजी यहां चाइना का सेब मंगाते हैं। 


उन्होंने कांग्रेस के न्याय योजना के दावे की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अमीरों को पैसे बांटें, हम गरीबों को देंगे। हर गरीब परिवार के खाते में 72 हजार रुपए सालाना डाले जाएंगे। इसके लिए सारा कैलकुलेशन कर लिया गया है। 

मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर रविवार को अंतिम चरण में मतदान डाले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed