मतदान के बाद पीएम पर बरसे भाई-बहन, राहुल ने कहा- नफरत का इस्तेमाल करते हैं मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस बेरोजगारी, किसान और भ्रष्टाचार, नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। नरेंद्र मोदी ने नफरत का इस्तेमाल किया जबकि हमने प्यार का। मुझे पूरा भरोसा है कि प्यार जीतेगा।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय में पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ जाकर वोट डाला। वोट डालने के बाद वो भी पीएम पर बुरी तरह बरसीं। उन्होंने कहा,
ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है क्योंकि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। देश के लिए लड़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर मैंने वोट डाला है।
पीएम ने हाल में एक रैली में कहा था कि उन्होंने देश के लिए तपस्या की है। इस पर भी प्रियंका ने हमला बोलते हुए कहा, " 50 घंटे भी तपस्या की होती तो ऐसी बात नहीं बोलते। 2 करोड़ रोजगार पर चुनाव क्यों नहीं लड़ा। 15 लाख के वादे पर चुनाव क्यों नहीं लड़ा।"
प्रियंका ने सवाल उठाया कि पीएम मोदी, राहुल की बहस का जवाब क्यों नहीं देते। 2019 के रण में सीटों के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलेंगी।