फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Poonam Sinha to contest from Lucknow against Rajnath Singh

लखनऊ में राजनाथ के खिलाफ सपा का दांव, शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम को मैदान में उतारा

Tue, 16 Apr 2019 08:01 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 16 Apr 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Poonam Sinha to contest from Lucknow against Rajnath Singh
राजनाथ सिंह के सामने होंगी पूनम सिन्हा

चुनावी मौसम में नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आवाजाही का सिलसिला जारी है और हर रोज नई खबर आ रही है। इस बीच आज शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में डिंपल यादव की मौजूदगी में पूनम सपा में शामिल हुईं। 

विज्ञापन


पूनम के सपा में शामिल होते ही एलान हो गया कि वह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगी। सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने पूनम के लखनऊ से लड़ने का एलान किया। साथ ही उन्होंने अपील की कि कांग्रेस यहां से कोई उम्मीदवार न उतारे। राजनाथ ने यहां आज ही नामांकन दाखिल किया है। अब वह भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ ताल ठोकेंगी। पूनम के लखनऊ सीट से लड़ने की चर्चा पहले ही खबरों में थी। आज इसपर मुहर भी लग गई। 
विज्ञापन


शत्रुघ्न ने किया था इशारा

शत्रुघ्न सिन्हा ने जब भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने का एलान किया था, उसी दिन उनसे पत्नी पूनम के लखनऊ से लड़ने के बारे में पूछा गया था। इस पर शत्रुघ्न ने जवाब दिया था 'कुछ भी हो सकता है।' अब यहां मुकाबला देखने लायक हो सकता है। बता दें कि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। यहां से जितिन प्रसाद को टिकट दिए जाने की खबर चल रही थी। सबकी निगाहें अब कांग्रेस की तरफ लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 



1991 से भाजपा का कब्जा 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ लोकसभा सीट पर 1991 से लेकर अब तक भाजपा का ही कब्जा रहा है। भाजपा ने पहली बार 1991 में लखनऊ  सीट पर जीत हासिल की थी। तब से लेकर 2014 तक भाजपा ही यहां जीत का परचम लहरा रही है। अटल बिहारी वाजपेयी इस सीट से लगातार 5 बार चुने गए। उनके राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने के बाद 2009 में भाजपा के टिकट से इस सीट पर लालजी टंडन ने जीत हासिल की। 


2014 के लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी को 2,72,749 मतों से हराया था। रीता बहुगुणा जोशी 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं. मौजूदा समय में वह योगी सरकार में मंत्री हैं। 

बिहार में शत्रुघ्न, यूपी में पूनम 

बहरहाल, एक तरफ जहां पूनम सपा में शामिल हो गई हैं, वहीं शत्रुघ्न कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। वह बिहार के पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। लंबे समय तक भाजपा की बेरुखी के बाद उन्होंने इसी महीने कांग्रेस का दामन थाम लिया। भाजपा ने यहां से रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed