फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Poll Campaign ends in all states

देश भर में चुनाव प्रचार थमा, 19 मई को आखिरी दौर का मतदान, दिग्गजों ने झोंकी ताकत

Fri, 17 May 2019 08:02 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 17 May 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Poll Campaign ends in all states
आखिरी दौर का चुनाव प्रचार थमा - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए भी प्रचार आज खत्म हो गया। इसी के साथ करीब सवा महीने लंबा चलने वाला चुनाव प्रचार का पहिया थम गया। आखिरी चरण के लिए 19 मई को देश की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।  चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल में 9 सीटों पर एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार थम चुका है। 

विज्ञापन


आखिरी दौर में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर, बंगाल की 9 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8, बिहार की 8, झारखंड की 3, पंजाब की 13, हिमाचल प्रदेश की चार और चंडीगढ़ में मतदान होगा। 
विज्ञापन


आखिरी दिन दिग्गजों ने झोंकी ताकत
आज प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के खरगोन में रैली की। जहां से उन्होंने कांग्रेस, विपक्ष और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में रैली की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर और कुशीनगर में रोड शो किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं पर रहेगी नजर
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में कई दिग्गज नेता मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (वाराणसी), पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ( फिरोजपुर), केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर (बठिंडा), केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी (अमृतसर) और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर (पटियाला) से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं हिमाचल की हमीरपुर सीट से तीन बार सांसद रहे अनुराग ठाकुर भी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (दुमका) और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीके बंसल चंडीगढ़ सीट से किरण खेर का सामना करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed