फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 : PM Narendra Modi rally today in jharkhand and west bengal, attacks congress

झारखंड में पीएम मोदी बोले- किसी हालत में सरकार नहीं बना सकती कांग्रेस, उन्हें भी एहसास है

Mon, 29 Apr 2019 12:50 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 : PM Narendra Modi rally today in jharkhand and west bengal, attacks congress
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के कोडरमा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी मालूम है कि वह किसी हालत में सरकार नहीं बना सकती, इसलिए केवल डोर खींचने का काम कर रही है। देश को मजबूत सरकार चाहिए और वह केवल एनडीए दे सकती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते। मिशन महामिलावट यानि केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार, जो कमजोर रहे, जिस सरकार में ये लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है। आज इसी वजह से पूरा देश पूरे विश्वास के साथ अपने इस सेवक, अपने इस चौकीदार के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया के बहाने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने जेएनयू में भारत माता के टुकड़े करने के नारे लगाए थे, उन लोगों पर मोदी सरकार ने राजद्रोह का मुकदमा कराया और जेल में डाला। राहुल बाबा ने कहा कि ये 'फ्रीडम ऑफ स्पीच' का अधिकार है। मैं राहुल बाबा एंड कंपनी से कहना चाहूंगा कि जो भारत माता के टुकड़े करने की बात करेगा वो जेल की सलाखों के पीछे होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed